एक्सप्लोरर

भोपाल गैस त्रासदी को पूरे हुए 35 साल, त्रासदी का दर्द बयां करतीं हैं ये फिल्में

भोपाल गैस त्रासदी पर अब कई फिल्में बन चुकीं हैं. उनमें से कुछ फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने दर्शकों को झकझोर दिया.

नई दिल्लीः भोपाल गैस त्रासदी एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना थी जिसे याद कर आज भी भोपाल के लोगों की रुह कांप जाती है. 1984 की 2-3 दिसंबर की उस खौफनाक रात को शायद ही कोई भुला पाए. आज भोपाल गैस त्रासदी को 35 साल हो गए. कई बॉलीवुड फिल्म मेकर ने भी उस खौफनाक रात की उस तस्वीरों को रुपहले पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश की है. किस तरह उस खौफनाक रात को भोपाल के युनियन कार्बाइड पेस्टिसाइड प्लांट में गैस का रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते उसने महज एक रात ने 3 हजार लोगों की जिंदगी लील ली थी. इस त्रासदी के दंश को लंबे वक्त तक भोपाल के लोगों ने झेला है. त्रासदी के बाद महज दो सप्ताह के भीतर 8000 लोग काल के गाल में समा गए थे.

भोपाल गैस त्रासदी पर अब कई फिल्में बन चुकीं हैं. उनमें से कुछ फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं.

भोपाल एक्सप्रेस फिल्म मेकर महेश मथाई ने साल 1999 में भोपाल गैस त्रासदी पर भोपाल एक्सप्रेस नाम की फिल्म बनाई. फिल्म में केके मेनन और नसीरुद्दीन शाह जैसे मंझे हुए कलाकारों ने फिल्म की कहानी को जीवंत बनाया. फिल्म दो नए शादीशुदा जोड़ों की कहानी पर आधारित थी.

भोपाल गैस त्रासदी को पूरे हुए 35 साल, त्रासदी का दर्द बयां करतीं हैं ये फिल्में

भोपाल- ए प्रेयर फॉर रेन साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म भोपाल- ए प्रेयर फॉर रेन में देसी कलाकारों के साथ हॉलीवुड अभिनेता कल पेन ने भी काम किया था. फिल्म की रिसर्च पर फिल्म मेकर्स ने पूरे सात सालों तक काम किया था. फिल्म में कानूनी पहलुओं पर नहीं बल्कि घटनाओं पर फोकस किया गया था.

द यस मेन फिक्स द वर्ल्ड द यस मेन फिक्स द वर्ल्ड एक डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म है. फिल्मकार एंडी बिचलबम और माइक बोनान्नो ने मिलकर बनाई थी. फिल्म में भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के हक और न्याय की कहानी दिखाई गई थी.

वन नाइट इन भोपाल साल 2004 में वन नाइट इन भोपाल नाम की डॉक्यूमेन्ट्री बीबीसी ने बनाई. फिल्म में भोपाल गैस त्रासदी के दर्द को पीड़ितों की जुबानी ही पर्दे पर दर्शाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget