एक्सप्लोरर

शादी टूटने का दर्द झेल नहीं पाई थी ये हिट एक्ट्रेस, तीन बच्चों के पिता से लगाया था दिल, फिर शराब की लत ने छीन लिया सबकुछ

Meena Kumari Tragic Life: एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ दर्दभरी रही थी. वो तलाक के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं. एक्ट्रेस के आखिरी दिन भी मुश्किलभरे गुजरे थे.

Meena Kumari Tragic Life: एक्ट्रेस मीना कुमारी को ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता है. उन्होंने 39 साल की जिंदगी में बहुत दुख झेले हैं. पैदा होने के साथ से ही एक्ट्रेस की जिंदगी में दुखों की शुरुआत हो गई थी. 

जब मीना कुमारी का जन्म हुआ था तो उनके पिता के पास डॉक्टर को देने के लिए पूरे पैसे नहीं थे. इसीलिए वो मीना को दरवाजे पर छोड़कर चले गए थे. लेकिन फिर कुछ घंटों बाद जब उन्हें एहसास हुआ तो वो मीना को वापस लेकर आए. जब वो मीना को लेने वापस गए थे तो चीटिंया उनके शरीर पर चल रही थीं.

तलाक के बाद टूट गई थीं मीना
मीना की लव लाइफ की बात करें तो उन्हें फिल्ममेकर कमाल अमरोही से प्यार हुआ था. बॉलीवुड शादीज के मुताबिक, अशोक कुमार ने मीना कुमारी को कमाल अमरोही से मिलवाया था. फिर कमाल ने मीना को एक फिल्म में रोल ऑफर किया था. लेकिन फिल्म फ्लोर पर जाती उससे पहले ही मीना का भयानक एक्सीडेंट हो गया था और वो लंबे समय तक हॉस्पिटल में एडमिट रही थी. वो डिप्रेशन में चली गई थीं और कमाल उनसे रोज मिलने जाते थे. मीना 4 महीने तक हॉस्पिटल में रही थीं. यहीं से उनके बीच में प्यार हुआ और फिर उन्होंने 14 फरवरी 1952 को निकाह कर लिया था. 

बता दें कि उस वक्त कमाल शादीशुदा थे और 3 बच्चों के पिता थे.  

पाबंदियों में रहने को मजबूर थीं मीना

कमाल संग शादी के बाद मीना की जिंदगी में दिक्कतें शुरू हुई. कमाल मीना पर पाबंदियां लगाते थे वो मीना को 6.30 घर आने को कहते थे. उनके मेकअप रूम में किसी को आने की परमिशन नहीं थी. वो सिर्फ उसी कार में ट्रैवल कर सकती थी जो कमाल भेजते थे. बहुत सारी पाबंदियों की वजह से मीना डिप्रेशन में चली गई थी. फिर 1964 में मीना और कमाल का तलाक हो गया. 

शराब की लत में डूब गई थीं मीना

मीना ये तलाक बर्दाश्त नहीं कर पाईं और पूरी तरह से टूट गई थीं. इसके बाद मीना ने खुद को शराब के नशे में डुबे दिया. वो बहुत ज्यादा शराब पीने लगी थीं. 1968 में मीना की हालत खराब होने लगीं और डॉक्टर्स ने उन्हें काम न करने के लिए कहा था, लेकिन मीना ने एक्टिंग शुरू कर दी थी. फिर उनकी तबियत जब ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होंने कुछ समय के लिए शराब छोड़ी, जिससे उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन फिर कुछ समय बाद उनकी तबियत खराब हुई. उन्हें नर्सिंग होम में एडमिट करवाया गया था. दो दिन कोमा में रहने के बाद उन्होंने 31 मार्च 1972 को 39 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी. आखिरी के दिनों में मीना ने गरीबी देखी थी. 

ये भी पढ़ें- जब सड़कों पर रहने को मजबूर हो गई थी इमरान हाशमी की हीरोइन, एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक कर दिया था प्राइवेट वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
रणबीर कपूर की 'रामायण’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 2 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'रामायण’ का एडवांस बुकिंग में कहर, 2 लाख से ज्यादा बिके टिकट, जानें-कलेक्शन
सलमान संग डेब्यू, अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां, किस्से रवीना टंडन के
रवीना टंडन: अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget