एक्सप्लोरर

Box Office Prediction: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मरजावां' को मिल सकती है इतनी बड़ी ओपनिंग

Box Office Prediction: सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'मरजावां' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के रिव्यू भी सामने आ रहे हैं.

Box Office Prediction: आज बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'मरजावां' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के रिव्यू भी सामने आ रहे हैं. इनमें फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की राय भी जरा मिली जुली ही है. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म में स्टार कास्ट और एक्शन कमाल है लेकिन कहानी को और दमदार बनाया जा सकता था.

अब फिल्म को लेकर दर्शकों की क्या राय है ये तो समय आने पर ही पता चल पाएगा. हालांकि फिल्म की कमाई को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 4 से 5 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गिरीश जौहर ने बताया कि फिल्म को एक फुल हिंदी मसाला फिल्म बनाने की कोशिश की गई है लेकिन इसकी ट्रीटमेंट 90 के दशक की फिल्मों की तरह की गई है. यही फिल्म का सबसे वीक प्वाइंट है. इसी के साथ ट्रेलर देखने के बाद इसकी कहानी को सिद्धार्थ की साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' से कंपेयर करके देखा जा रहा है.

फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण के अपोजिट नजर आने वाले विक्रांत मेसी ने अभिनेत्री के बारे में कही ऐसी बात

इस सब के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक डीसेंट ओपमिंग मिलने की उम्मीद की जा रही है. इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तारा सुतारिया नजर आ रही हैं. इसके अलावा विलेन के रोल में रितेश देशमुख नजर आने वाले हैं. मरजावां की कहानी रघु और जोया की है जो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. लेकिन फिर उनकी कहानी में एंट्री होती है एक गुंडे की जो इनकी इस लवस्टोरी को पलट के रख देता है. हालांकि जब ट्रेलर रिलीज हुआ था सोशल मीडिया पर इसे मिले जुले रिएक्शन मिले थे. ये फिल्म एक फुल मसाला फिल्म है. फिल्म का निर्देशन मिलाव जावेरी ने किया है.

IN PICS: मांग में सिंदूर लगाए सुर्ख जोड़े में पति रणवीर के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचीं दीपिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, 'धुरंधर' के लिए जताया आभार
रणवीर सिंह की फिल्में हो रही थीं फ्लॉप, फिर अंबानी परिवार ने 'धुरंधर' पर लगाया दांव
'आवारापन 2' का नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 180 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' का नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 180 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
रसिका दुग्गल ने मेलबर्न फिल्म फेस्टिव में रेखा संग देखी उमराव जान, रानी मुखर्जी संग मुलाकात भी रही खास
रसिका दुग्गल ने मेलबर्न फिल्म फेस्टिव में रेखा संग देखी उमराव जान
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget