एक्सप्लोरर

फिल्म बचाने के लिए इस एक्टर ने बेच दिया था घर और जमीन, जब रिलीज हुई मूवी तो तोड़ दिया था 'शोले' का रिकॉर्ड

Actor Sold His Land: इस एक्टर ने अपनी फिल्म को बचाने के लिए घर और जमीन सब बेच दिया था. उसके बाद जब ये फिल्म रिलीज हुई तो सुपरहिट साबित हुई थी.

Film That Break Sholey Record: कई सालों से जब भी किसी देशभक्ति फिल्म का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले जिस एक्टर का नाम आता है वो हैं मनोज कुमार. मनोज कुमार ने शहीद, पूरब और पश्चिम जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं. आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर मनोज कुमार की पूरब और पश्चिम किसी ना किसी चैनल पर आती हुई आपको दिख जाएगी और लोग उसे आज भी बहुत ही खुशी से देखते हैं. मनोज ने भारत में अपनी इमेज भारत कुमार के नाम से बना ली थी. लेकिन मनोज कुमार की सबसे करीबी प्रोजेक्ट 1981 में आया जब उन्होंने क्रांति एक पीरियड एक्शन ड्रामा बनाना शुरू की. ये फिल्म तो हिट रही थी लेकिन इसे बचाने के लिए उनका घर और जमीन सब बिक गई थी.

क्रांति को मनोज कुमार ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म का बजट बहुत ज्यादा था. ये फिल्म करीब 3 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी. उस समय के हिसाब से 3 करोड़ की रकम बहुत ज्यादा है. जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो फाइनेंसर और प्रोड्यूसर्स पीछे हट गए थे जिसके बाद मनोज कुमार के पास कोई ऑप्शन नहीं बचा था. उन्हें खुद फिल्म को प्रोड्यूस करना पड़ा था.

बेच दिया था बंगला
मनोज कुमार फिल्म के लिए पैसा अरेंज करने में बहुत परेशान हो गए थे. उन्होंने फिल्म के लिए अपना दिल्ली वाला बंगला बेच दिया था. जब उस पैसे से भी काम नहीं बना तो मनोज कुमार ने मुंबई में उनके प्लॉट को भी बेच दिया था. रिपोर्ट्स की माने तो मनोज कुमार ने रिटायरमेंट के बाद मूवी थिएटर बनाने का प्लान किया था लेकिन क्रांति के लिए उन्होंने अपना सपना छोड़ दिया था. इस फिल्म में खुद मनोज कुमार, दिलीप कुमार, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और परवीन बाबी अहम किरदार निभाते नजर आए थे. ये फिल्म फरवरी 1981 में रिलीज हुई थी.

बॉक्स ऑफिस छा गई थी फिल्म
क्रांति फिल्म रिलीज होने से पहले सेंसेशन बनी हुई थी. इस फिल्म से दिलीप कुमार पांच साल बाद वापसी कर रहे थे. इस फिल्म की शानदार ओपनिंग हुई थी और सक्सेसफुल हुई थी. क्रांति ने इंडिया में 10 करोड़ और वर्ल्डवाइड 16 करोड़ का कलेक्शन किया था. क्रांति ने शोले का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था. शोले का उस समय रिकॉर्ड 15 करोड़ था.

ये भी पढ़ें: छप गए थे शादी के कार्ड, ब्राइडल जोड़ा भी था तैयार, पर 'मायके' से नहीं उठी इस एक्ट्रेस की डोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget