एक्सप्लोरर

Manoj Kumar Death: मनोज कुमार के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अक्षय से लेकर करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

Manoj Kumar Death: मनोज कुमार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे उन्होंने तमाम शानदार फिल्में की. देशभक्ति की फिल्मों के लिए तो उन्हें भारत कुमार कहा जाता था. उनके निधन पर तमाम सेलेब्स ने भी दुख जताया है.

 Manoj Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने शुक्रवार सुबह 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के से बॉलीवुड शोक में डूब गया है. अक्षय कुमार से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक तमाम स्टार्स ने एक्स पर पोस्ट कर दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है.

अक्षय कुमार ने मनोज कुमार के निधन पर जताया दुख
अक्षय कुमार ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया है. खिलाड़ी कुमार में एक्स पर अपनी श्रद्धांजलि पोस्ट में लिखा है, "मैं उनसे सीखते हुए बड़ा हुआ हूं कि हमारे देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर कोई भावना नहीं है. और अगर हम अभिनेता इस भावना को दिखाने में आगे नहीं होंगे, तो कौन करेगा? इतने अच्छे इंसान, और हमारी फेटरनिटी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक. रेस्ट इन पीस मनोज सर शांति "

 

मधुर भंडारकर भी मनोज कुमार के निधन पर हुए गमगीन
फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने भी एक्स पर पोस्ट कर दिग्गज अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि ली. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,  मैं महान अभिनेता और फिल्म निर्माता, मनोज कुमार सर के निधन से दुखी हूं, मुझे कई मौकों पर उनके साथ बातचीत करने का सौभाग्य मिला, और वह वास्तव में भारतीय सिनेमा के एक प्रतीक थे. उनकी फिल्मों में उनकी कहानी और गीत के चित्रण ने राष्ट्रीय गौरव को प्रेरित किया और पीढ़ियों तक इसकी गूंज बनी रहेगी. उनके परिवार के सदस्यों और फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदना.ओमशांति.”

 

विवेक अग्निहोत्री ने भी जाहिर किया दुख
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने मनोज कुमार की एक फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "भारत के पहले सच्चे ओरिजनल और कमिटेड इंडिक फिल्म मेकर, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार जी, आज हमें छोड़कर चले गए. एक प्राउड राष्ट्रवादी. दिल से एक कट्टर हिंदू. एक विजनरी निर्देशक जिन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नई ग्रामर दी, सिनेमा के मिनिंगफुल लिरिक्स, जो न केवल एंटरटेन करते थे, बल्कि याद भी रखे जाते थे. उन्होंने बिना किसी माफी के राष्ट्रवाद को काव्यात्मक बना दिया. उनके जैसे देशभक्त और कलाकार कभी नहीं मरते. वे बस मेमोरी में, सेल्युलाइड में, राष्ट्र की धड़कन में पार हो जाते हैं. अन्य कलाकार मृत्यु को प्राप्त होते हैं, पर देशभक्त कलाकार कालजयी होते हैं”

 

करण जौहर भी हुए मनोज कुमार के निधन से दुखी
फिल्म निर्माता करण जौहर ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, "आज हमने हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज को खो दिया... श्री मनोज कुमार... यह मुझे क्रांति की स्क्रीनिंग पर वापस ले गया जिसे मैंने एक बच्चे के रूप में देखा था... फर्श पर अन्य बच्चों के साथ उत्साह से बैठे हुए थे और फिल्म निर्माता और अभिनेताओं और उद्योग के दिग्गजों से भरा स्क्रीनिंग रूम था... यह फिल्म का रफ कट था... 4 घंटे लंबा वर्जन... मनोजजी अपनी फिल्म को इतने शुरुआती चरण में शेयर कर फीडबैक मांग रहे थे... अपनी महत्वाकांक्षी मोशन पिक्चर के लिए राय मांग रहे थे... फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था." 


Manoj Kumar Death: मनोज कुमार के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अक्षय से लेकर करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

 

ये भी पढ़ें:-Manoj Kumar Death: मनोज कुमार की पांच फिल्में , जिनमे दिखी भारत की झलक, समाज की सच्चाई भी हुई उजागर

."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा, फोटो वायरल
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!
Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा, फोटो वायरल
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा, घर बैठे ऐसे करें चेक
आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा, घर बैठे ऐसे करें चेक
Insulin Plant: शुगर कंट्रोल और घर की हरियाली एक साथ, जानिए इंसुलिन प्लांट उगाने का सही तरीका
शुगर कंट्रोल और घर की हरियाली एक साथ, जानिए इंसुलिन प्लांट उगाने का सही तरीका
Embed widget