एक्सप्लोरर

Manoj Bajpayee ने KRK के खिलाफ इंदौर में दर्ज कराया मानहानि का केस, 'फैमिली मैन 2' को बताया था पोर्न को बढ़ावा देनेवाली सीरीज

खुद को फिल्म क्रिटिक बताकर फिल्मों और फिल्म सितारों के बारे में ऊलजलूल टिप्पणियां करने के लिए कुख्यात कमाल आर. खान के खिलाफ मनोज बाजपेयी ने भी मानहानि का केस दर्ज कराया है.

मुम्बई : बॉलीवुड को लेकर अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहनेवाले और खुद को फिल्म क्रिटिक बताकर फिल्मों और फिल्म सितारों के बारे में ऊलजलूल टिप्पणियां करने के लिए कुख्यात कमाल आर. खान के खिलाफ मनोज बाजपेयी ने भी मानहानि का केस दर्ज कराया है.
 
उल्लेखनीय है कि मनोज बाजपेयी की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' भी अपने पहले सीजन की तरह ही खूब पसंद की गई. मगर केआरके के नाम से जाने जानेवाले कमाल आर. खान ने सोशल मीडिया के जरिए हाल ही में मनोज बाजपेयी और उनके इस शो को अपना निशाना बनाया था. इससे नाराज होकर मनोज बाजपेयी ने इंदौर में केआरके के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है.
 
मनोज बाजपेयी ने इंदौर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने केआरके के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि के खिलाफ दंड) के तहत शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के जरिए उन्होंने कोर्ट से केआरके के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है.
 
एबीपी न्यूज़ को इंदौर से एक विश्वनीय सूत्र से इस बात की जानकारी मिली है कि केआरके द्वारा अपने खिलाफ किये गये अभद्र ट्वीट्स से आहत मनोज बाजपेयी ने खुद मंगलवार के दिन न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मौजूद रहकर विस्तार से केआरके के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
 
मनोज बाजपेयी द्वारा इंदौर के  न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) की अदालत में केआरके के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत की दर्ज कराये जाने की पुष्टि करते हुए मनोज के वकील परेश सोनी ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "इस मामले की अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी."
 
गौरतलब है कि केआरके ने 'फैमिली मैन 2' पर न सिर्फ पोर्न को बढ़ावा देनेवाली सीरीज ठहराया था, बल्कि 26 जुलाई को किये गये एक ट्वीट में मनोज बाजपेयी को 'गंजेडी' कलाकार भी ठहराया था. 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में 'राधे' फिल्म की रिलीज के बाद केआरके ने सलमान खान और फिल्म के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद सलमान खान ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था.
 
यह भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget