एक्सप्लोरर

बेटी के हिंदी ना बोल पाने पर बोले Manoj Bajpayee- ये मेरे लिए शर्म की बात है, पूरी अंग्रेज है वो

Manoj Bajpayee: सिर्फ एक बंदा काफी है को मिल रही तारीफों के बीच मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि उनकी बेटी अवा को हिंदी नहीं आती.

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जो जब भी पर्दे पर आते हैं अपनी एक्टिंग के दम पर छा जाते हैं. इन दिनों भी मनोज अपनी हालिया रिलीज 'एक बंदा काफी है' के लिए तारीफें बटोर रहे हैं. इसी बीच हाल ही में हुए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि उनकी बेटी अवा को बिल्कुल हिंदी नहीं आती. जो उनके लिए काफी शर्मिंदगी की बात है.

जब मनोज बाजपेयी से बेटी अवा ने की थी टाइगर श्रॉफ से मिलने की ख्वाहिश
मनोज बाजपेयी ने बेटी अवा के बारे में बताते हुए पिंकविला को बताया, "अवा पहली बार बागी 2 में मेरे सेट पर आईं. अहमद खान ने उनका स्वागत किया, उन्होंने एक सीन के लिए एक्शन भी कहा. उसे लाड़ प्यार किया गया. फिर वो मेरी वैन में आईं और बोली 'टाइगर श्रॉफ कहां हैं?' ये बड़ी अवसरवादी है, हिंदी-विंदी सीख नहीं रही है, लेकिन हिंदी फिल्मों के एक्टर्स इसके पसंदीदा हैं."

मनोज बाजपेयी को बेटी के हिंदी न बोलने पर आती है शर्म
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया, 'पूरी अंग्रेज है वो. उससे डांट पड़ती रहती है फिर भी नहीं बोलती वो. कल्पना कीजिए कि उसके हिंदी टीचर के साथ क्या हो रहा होगा. पता है पीटीएम में उन्होंने क्या कहा? मनोज जी, ये क्या, आपकी बेटी मेरी क्लास में है यह जानकर मुझे बहुत खुशी हुई. वो हिंदी भी नहीं बोलती हैं.' उन्होंने आगे बताया, "वो कहती है, मुझे हिंदी आती है, मैंने कहा, बताओ तुम्हारे पापा का नाम क्या है? और उसने जवाब दिया, 'मेरा पापा..' ये मेरे लिए शर्म की बात है.'

फैमिली मैन 3 में आएंगे नजर
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी की हाल ही में एक बंदा रिलीज हुई है. अब इसके बाद वो राज डीके की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'द फैमिली मैन 3' पर काम शुरू करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: New Parliament: अक्षय कुमार से लेकर रजनीकांत तक, नए संसद भवन के उद्घाटन पर पीएम मोदी को स्टार्स ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा की मां अमृता सिंह को हर महीने 5.85 लाख रुपये देगा AI स्टूडियो, 5 साल के लिए हुई डील
अमृता सिंह को हर महीने 5.85 लाख रुपये देगा AI स्टूडियो, 5 साल के लिए हुई डील
टाइगर श्रॉफ केस: 20 टीम, तीनों आरोपी बालिग, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी
टाइगर श्रॉफ केस: 20 टीम, तीनों आरोपी बालिग, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
मुंबई की सुरक्षा पर अमाल मलिक ने उठाए सवाल, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से जताई चिंता
मुंबई की सुरक्षा पर अमाल मलिक ने उठाए सवाल, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से जताई चिंता

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget