गर्मी में पूरा दिन शूटिंग करने के बाद मंदाना ने ऐसे उतारी थकान, HOT वीडियो किया शेयर
मंदाना करीमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कोकाकोला' की शूटिंग में व्यस्त हैं. यूपी की जबरदस्त गर्मी के बीच शूटिंग कर रहीं मंदाना करीमी हॉट बाथ से अपनी थकान भी उतारती नजर आईं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कोकाकोला' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली से सटे नोएडा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो रही है. हाल ही में वो फिल्म के नोएडा शेड्यूल की शूटिंग करके लौटी हैं. इस फिल्म में मंदाना करीमी के साथ सनी लियोन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं.
फिल्म की शूटिंग का कुछ हिस्सा आम के बाग में शूट किया है. इस दौरान मंदाना आम के बाग में आम खाती नजर आई. मंदाना ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो आम खाती नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
यूपी की जबरदस्त गर्मी के बीच शूटिंग कर रहीं मंदाना करीमी हॉट बाथ से अपनी थकान भी उतारती नजर आईं. उन्होंने इस दौरान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमें वो नहाने की तैयारी में नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने बाथ टब की कुछ हॉट तस्वीरें भी शेयर की हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिनभर के काम के बाद काफी टैन हो गई हूं'.
दोनों की साथ में एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें ये एक्ट्रेसेस पेड़ पर बैठी हुई नजर आ रही हैं. ये पहली बार नहीं है जब इनकी फिल्म के सेट से तस्वीरें सामने आई हों , इससे पहले भी इसके वीडियो सनी लियोन शेयर कर चुकी हैं.

मंदाना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म 'कोकाकोला' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इससे पहले वो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं.
View this post on InstagramSummer time 🧜🏻♀️ #مانداناکریمی #بازیگران_زن #summer #goa #takemeback
View this post on Instagramزندگی زیبا 🌸 #منوتو #لبخند_بزن #ارامش #تابستون #فشن #مد #مانداناکریمی


















