एक्सप्लोरर

गाड़ी से कूड़ा फेंकने वाले शख्स ने माफी मांगते हुए कहा- अनुष्का थोड़ी तहजीब सीख लो

अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शख्स को रोड़ पर कचरा न फेंकने की सलाह देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अनुष्का जिस शख्स को फटकार लगाती नजर आ रही हैं अब उस शख्स का रिएक्शन सामने आया है.

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शख्स को रोड़ पर कचरा न फेंकने की सलाह देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अनुष्का जिस शख्स को फटकार लगाती नजर आ रही हैं अब उस शख्स का रिएक्शन सामने आया है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे इस शख्स का नाम अरहान सिंह और उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है. अनुष्का की वीडियो पर रिएक्ट करते हुए अरहान ने एक पोस्ट लिखा है इस पोस्ट में उन्होंने सबसे पहले एक डिस्क्लेमर दिया है. जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि इस रिएक्शन का मकसद मीडिया फुटेज पाना नहीं है. अनुष्का ने जिस शख्स को लताड़ लगाई उसने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह किसी राह चलते व्यक्ति की तरह चीख रही थीं. फेसबुक पर उन्होंने पोस्ट में कहा कि वह अपनी लापरवाही के लिए “ माफी चाहते है ” लेकिन अभिनेत्री को अपनी बोली में कुछ तहजीब दिखानी चाहिए थी. सिंह ने कहा कि यह एक वर्ग मिलीमीटर का प्लास्टिक का टुकड़ा था जो गलती से उसकी कार से बाहर आ गया था. उसने लिखा , “ यह आपके मुंह से .. आलीशान गाड़ी की खिड़की से या विराट कोहली के बेकार दिमाग से निकले कूड़े से बहुत कम था जिसने इसे शूट किया और ऑनलाइन पोस्ट किया .. चाहे किसी भी फायदे के लिए. ’’ अनुष्का ने फिलहाल इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है. ये भी पढ़ें: बीच सड़क पर गाड़ी रोक अनुष्का शर्मा ने इस लड़के को लगाई फटकार, विराट ने किया वीडियो शेयर क्या है मामला अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कथित रूप से कूड़ा फेंकने के लिए एक शख्स को आड़े हाथों लिया और उनके पति एवं भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली ने इस वाकये को रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कुल 17 सेकेंड के इस वीडियो में अनुष्का को सड़क पर कूड़ा फेंक रहे एक शख्स को लताड़ लगाते हुए देखा जा सकता है जो एक सेडान में सवार है. वीडियो में वह व्यक्ति नहीं दिख रहा. कोहली ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया है. इसमें अनुष्का को यह कहते हुए सुना जा सकता है , “ आप सड़क पर कूड़ा क्यों फेंक रहे हैं . आप इस तरह से सड़कों पर प्लास्टिक नहीं फेंक सकते. ” बाद में उन्होंने व्यक्ति से सड़क पर कूड़ा फेंकने की बजाए कूड़ेदान का इस्तेमाल करने को कहा. कोहली ने इस क्लिप के साथ अनुष्का को टैग करते हुए लिखा , “ इन लोगों को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए देखा और उनकी खिंचाई की. आलीशान गाड़ी में सफर कर रहे हैं लेकिन दिमाग सही ढंग से नहीं चला रहे. ये लोग हमारे देश को साफ रखेंगे ? अगर आप इस तरह का कुछ गलत होते हुए देखें तो ऐसा ही करें और जागरुकता फैलाएं. ”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
'बड़े पर्दे पर आएगा असली मजा...', इंटरनेशनल फिल्म '7 डॉग्स' को लेकर सलमान खान ने कही ये बात
भारतीय दर्शकों को कैसी लगेगी सलमान खान की '7 डॉग्स'? भाईजान ने खुद दिया जवाब
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की फिल्म पर इमरान हाशमी की मूवी ने बढ़ाई बढ़त, एडवांस बुकिंग में 121% से चल रही आगे
'बंटवारा 1947' पर 'आवारापन 2'ने बढ़ाई बढ़त, एडवांस बुकिंग में 121% से चल रही आगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget