एक्सप्लोरर

एक्स हसबैंड Arbaaz Khan के बर्थडे पर Malaika Arora ने उठाया ये बड़ा कदम, जानकर लगेगा झटका

Malaika Arora And Arbaaz Khan: एक्ट्रेस मलाइका अरोरा ने एक्स हस्बैंड अरबाज खान के बर्थडे के बीच एक बड़ा कदम उठाया है. मलाइका ने जो किया है वो जानकर आपको भी बड़ा झटका लग सकता है.

Malaika Arora And Arbaaz Khan: मलाइका अरोर और अरबाज खान की जोड़ी कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक थी. हालांकि सालों पहले दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. फिलहाल अरबाज खान पत्नी शूरा खान संग खुशहाल लाइफ जी रहे हैं जबकि मलाइका ने कथित तौर पर अर्जुन कपूर से ब्रेक कर लिया है.

अरबाज खान ने 4 अगस्त को ही अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. जबकि इस दौरान मलाइका विदेश में छुट्टियां मनाती हुई नजर आईं. हालांकि अरबाज के बर्थडे के मौके पर खबर है कि मलाइका ने अपने एक्स हस्बैंड को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. आइए जानते है कि आखिर माजरा क्या है.

मलाइका ने अरबाज को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

बताया जा रहा है कि मलाइका अरोरा ने अब अपने एक्स हस्बैंड अरबाज खान को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. साल 2023 में अरबाज ने शूरा खान से दूसरी शादी की थी तब मलाइका अरबाज को फॉलो करती थीं. वहीं कुछ दिनों पहले तक भी वे अरबाज को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही थीं. हालांकि अब एक्ट्रेस ने अरबाज को सोशल मीडिया पर फॉलो करना बंद कर दिया है.

अरबाज खान को विश नहीं किया बर्थडे

चाहे अरबाज और मलाइका सालों पहले तलाक लेकर अलग हो गए हो हालांकि दोनों अक्सर ही अपने बेटे अरहान खान के साथ नजर आते हैं. लेकिन अब मलाइका ने अरबाज को उनके बर्थडे पर अनफॉलो करके एक बड़ा सरप्राइज दिया है. इतना ही नहीं अरबाज को मलाइका ने बर्थडे भी विश नहीं किया.

1998 में शादी, 2017 में तलाक

मलाइका और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी. शादी के बाद दोनों का रिश्ता 19 साल तक चला. हालांकि इसके बाद कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया. अरबाज और मलाइका मई 2017 में तलाक लेकर अलग हो गए थे. उनके तलाक को सात साल से ज्यादा समय हो चुका है.

अरबाज ने शूरा से की दूसरी शादी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज ने लंबे समय तक एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था. दोनों की शादी करने की खबरें भी थी. हालांकि ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद अरबाज ने खुद से करीब 15 साल छोटी शूरा खान से दिसंबर 2023 में निकाह कर लिया था. 

शूरा ने अरबाज को विश किया बर्थडे

अरबाज के 57वें बर्थडे पर उन्हें शूरा खान ने खास अंदाज में विश किया. शूरा ने अरबाज का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं अरबाज. आपके आस-पास होने पर एक दिन भी उदास नहीं जाता, आपके फनी चुटकुले, आपका पागलपन, आपके मजेदार डांस मूव्स. आपके साथ प्रेयर करने से लेकर आपसे लड़ने तक हर पल बहुत खास है. आपकी वफादारी, आपका प्यार, आपका समर्पण, आपका सम्मान सराहनीय है. आपके डिंपल से लेकर झुर्रियों तक मैं आपके साथ रहूंगी. मिस्टर खान, आपसे अनंत तक और उससे भी आगे तक प्यार करती हूं'.

यह भी पढ़ें: काजोल के बर्थडे पर पति अजय देवगन ने लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो शेयर कर बोले- 'आप ही हैं जो हमारी जिंदगी में खुशियां लाती हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget