एक्सप्लोरर

बार-बार गिरने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत, जज्बे के साथ जूझीं मलाइका अरोड़ा, आखिर में पाई सफलता

Malaika Arora Video: एक्ट्रेस मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कई बार गिरती और फिर उठकर जूझती नजर आ रही हैं. आखिर में वो सफल हो ही जाती हैं.

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा से अपनी फिटनेस और हेल्थ के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई पोस्ट्स आती रहती हैं, जिनमें वह योग और एक्सरसाइज करते हुए नजर आती हैं.

सोमवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो उनके फैंस के बीच काफी चर्चा में है. इस वीडियो में वह अपनी ट्रेनर की मदद से हैंडस्टैंड की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. यह वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें उन्होंने कई बार गिरने और फिर उठकर फिर से कोशिश करने का जज्बा दिखाया है.

बार-बार गिरने केे बाद आखिर में हुई सफल

वीडियो में वह दीवार के सहारे हैंडस्टैंड करने की कोशिश करती दिख रही है. शुरुआत में वह थोड़ी असहज दिखीं और बार-बार गिरती भी रही, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिर में वह यह आसन करने में सफल रहीं. उनका शरीर पूरी तरह हाथों के बल पर टिका रहा, जो कि शीर्षासन का एक मुख्य हिस्सा होता है.

कई दिन करती रही मेहनत

वीडियो में उनके कपड़े और जगह बदलते रहते हैं, जिससे यह पता चलता है कि उन्होंने इस योगासन को सीखने के लिए कई दिन मेहनत की है और आखिर में वह बिना किसी मदद के पूरी तरह शीर्षासन कर पाई.

मलाइका ने इस वीडियो के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, "गिरना, संतुलन बनाना और फिर से उठना ही अभ्यास है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

हैंडस्टैंड एक काफी फायदेमंद एक्सरसाइज है

बता दें कि हैंडस्टैंड शीर्षासन की तरह ही एक एक्सरसाइज है, जो शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक होता है. इसमें शरीर उल्टा होता है, और सिर के सहारे संतुलन बनाया जाता है. इसका नियमित अभ्यास करने से कई फायदे मिलते हैं. यह गर्दन, कंधे, पेट और रीढ़ की हड्डियों समेत शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. इसके अलावा, यह सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं से भी राहत देता है.

इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सिर की ओर बढ़ता है, जिससे मस्तिष्क को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है. ऐसे में मानसिक स्थिति में सुधार होता है. यह तनाव और चिंता को कम करके मन को शांत करता है. इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं में आराम देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Top 10 Films Jan To June: 'धुरंधर 2' से 'बॉर्डर 2' तक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों में इन 10 फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'धुरंधर 2' से 'बॉर्डर 2' तक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों में इन 10 फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस
'कुछ और बना लो...' 4 हजार करोड़ी 'रामायण' पर भड़के अन्नू कपूर, रणबीर-साई की कास्टिंग पर भी उठाए सवाल
4 हजार करोड़ी 'रामायण' पर भड़के अन्नू कपूर, रणबीर-साई की कास्टिंग पर भी उठाए सवाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर का आया बयान, बोले- 'पोस्ट और वॉइस क्लिप की हो रही जांच'
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आमिर खान को मिली धमकी मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर का बयान, बोले- हो रही जांच
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, दोपहर 2 बजे तक 22 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, दोपहर 2 बजे तक 22 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget