एक्सप्लोरर

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस के 'मैदान' में लड़खड़ाये अजय देवगन, जानें- फ़्राइडे कलेक्शन

Maidaan Box Office Collection: अजय देवगन की ‘मैदान’ का रिलीज के दो ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा हो चुका है. दूसरे दिन तो फिल्म मुश्किल से चंद करोड़ कमाए हैं.

Maidaan Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘मैदान’ साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म थी. ‘मैदान’ के ट्रेलर में अजय देवगन की परफॉर्मेंस देखने के बाद फैंस का फिल्म के लिए एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया था. ईद के मौके पर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और इसे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से क्लैश भी करना पड़ा. वहीं फिल्म लेकर जहां काफी हाईप था लेकिन ‘मैदान’ की ओपनिंग काफी ठंडी रही. फिल्म ईद पर रिलीज होने के बावजूद 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई. चलिए यहां जानते हैं अजय देवगन की फिल्म का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा?

‘मैदान’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितना किया कारोबार
देश के बेहद फेमस फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीन की बायोपिक ‘मैदान’ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और तमाम सेलेब्स सहित ऑडियंस से भी अच्छा रिव्यू मिला लेकिन ये फिल्म दर्शकों को थिएटरों तक खींच नहीं पाई और और इसकी ओपनिंग  निराशाजनक रही.

 अजय देवगन की इस फिल्म ने बुधवार को पेड प्रीव्यू और गुरुवार को थिएट्रिकल रिलीज के बाद 7.10 करोड़ का कलेक्शन किया. ‘मैदान’ ने ईद पर रिलीज हुई अब तक की सभी फिल्मों में सबसे कम कमाई की है. वहीं अब ‘मैदान’ की रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 2.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘मैदान’ का दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 9.85 करोड़ रुपये हो गया है.

‘मैदान’ ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन
‘मैदान’ ने घरेलू बाजार में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखाया हालांकि वर्ल्डवाइड अजय देवगन की इस फिल्म ने थोड़ा दम दिखाया. फिल्म के मेकर बोनी कपूर ने ‘मैदान’ की पहले दिन की दुनियाभर में हुई कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक ‘मैदान’ ने वर्ल्डवाइड 10.70 करोड़ से ओपनिंग की है. वहीं दूसरे दिन फिल्म के 15 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

‘मैदान’ रह गई ‘शैतान’ से काफी पीछे.
अजय देवगन की पिछली रिलीज ‘शैतान’ ने पहले दिन 14.5 करोड़ कमाए थे तो दूसरे दिन 18.74 करोड़ की कमाई की थी. इसी के साथ ‘शैतान’ ने दो दिनों में ही 33.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. वहीं ‘100 करोड़ के बजट में बनी ‘मैदान’ बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी स्पीड से बढ़ रही है. फिल्म रिलीज के दो दिनों में भी घरेलू बाजार में 10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. ऐसे में फिल्म की परफॉर्मेंस को देखते हुए इसका अपनी लागत वसूलना काफी मुश्किल लग रहा है.

मैदानस्टार कास्ट
अमित शर्मा द्वारा निर्देशित, ‘मैदान’ फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की लाइफ पर बेस्ड है. उन्होंने अपनी पूरी लाइफ फुटबॉल के लिए समर्पित कर दी थी और राष्ट्रीय टीम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. ‘मैदान’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव ने भी अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें: कभी सड़कों पर बेचता था आर्टिफिशियल गहने, आज बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में है शामिल, करोड़ों में है नेटवर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget