एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह मामले में आज या कल बयान दर्ज करवा सकते हैं महेश भट्ट, पुलिस ने जारी किया समन

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस आने वाले दिनों में फिल्मकार महेश भट्ट का बयान दर्ज करेगी. पूछताछ के लिए महेश भट्ट को समन जारी किया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस आने वाले दिनों में फिल्मकार महेश भट्ट का बयान दर्ज करेगी. पूछताछ के लिए महेश भट्ट को समन जारी किया गया है. जानकारी के मुताबिक महेश भट्ट आज यानी सोमवार या फिर मंगलवार को अपने बयान दर्ज करवा सकते हैं. इसे लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी समन की बात कही थी. अनिल देशमुख ने कहा कि भट्ट के अलावा निर्माता-निर्देशक करण जौहर के प्रबंधक को भी बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है और अगर आवश्यकता हुई तो करण जौहर को भी ऐसा करने के लिए बुलाया जाएगा.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ' महेश भट्ट एक या दो दिन में अपना बयान दर्ज कराएंगे.' मंत्री ने कहा, ' अभिनेत्री कंगना रनौत को भी सम्मन भेजा गया है, उन्हें अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है.' पुलिस के मुताबिक, कंगना फिलहाल मनाली में हैं.

धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ को भी समन

सुशांत सिंह की खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच में जुटी है. इसी क्रम में पुलिस ने फिल्मकार करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता शामिल हैं. महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने एक बयान में कहा कि जरूरत पड़ने पर करण जौहर को भी समन किया जाएगा. इस बात को पुष्ट किया गया कि जौहर की प्रोडक्शन कंपनी के सीईओ मेहता को हाल ही में समन भेजा गया है. इससे पहले जौहर की मैनेजर रेशमा शेट्टी के बयान लिए गए थे.

SSR Suicide Case: कंगना रनौत और धर्मा प्रोड्क्शंस के सीईओ को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

कंगना ने लगाया करण को बचाने का आरोप

कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने गृहमंत्री अनिल देशमुख के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर आरोप लगाए. इस पर रिएक्ट करते हुए उनकी टीम ने ट्वीट में लिखा, "तो करण जौहर के मैनेजर को तलब किया गया, लेकिन आदित्य ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को नहीं!! मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर इंवेस्टिगेशन का मजाक बनाना बंद करो."

एक दूसरे ट्वीट में लिखा गया, "मुंबई पुलिस समन जारी करने में भी किस तरह निर्लज्ज तरीके से नेपोटिज्म कर सकती है? कंगना को समन जारी किया गया, उनके मैनेजर को नही, लेकिन मुख्यमंत्री के बेटे के बेस्ट फ्रेंड के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, क्यों? साहब को परेशानी न हो इसलिए?"

सुशांत सिंह राजपूत की Must Watch 5 मूवीज, जिन्हें आप यहां देख पाएंगे

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा था कि राजपूत भी इसके शिकार थे. अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत ने गत 14 जून को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, 5.30 बजे तक 388 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, 5.30 बजे तक 388 करोड़ पार कलेक्शन
एआर रहमान स्टेज पर जाने से डरते थे, बोले - ऐसा लगता था जैसे मौत सामने हो
एआर रहमान स्टेज पर जाने से डरते थे, बोले - ऐसा लगता था जैसे मौत सामने हो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
परिणीति को अपना 14 साल पुराना डायलॉग नहीं आया याद, राघव चड्ढा ने सुनाकर सबको चौंकाया
परिणीति को अपना 14 साल पुराना डायलॉग नहीं आया याद, राघव चड्ढा ने सुनाकर सबको चौंकाया

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget