एक्सप्लोरर

'ऐश्वर्या राय की आंखें खूबसूरत हैं क्योंकि वे मछली खाती हैं', शिंदे सरकार के मंत्री ने दिया अजीबोगरीब बयान, वीडियो हुआ वायरल

Vijaykumar Gavit Statement On Aishwarya Rai: एक कार्यक्रम के दौरान विजयकुमार गावित मछली के फायदे बता रहे थे. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि ऐश्वर्या राय रोज मछली खाती हैं इसीलिए उनकी आखें ऐसी हैं.

Vijaykumar Gavit Statement On Aishwarya Rai: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री डॉ विजयकुमार गावित ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक स्पीच के दौरान शिंदे सरकार के मंत्री गावित ने दावा किया कि ऐश्वर्या राय की आंखें मछली खाने की वजह से खूबसूरत हैं.

उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा- 'जो लोग रोजाना मछली खाते हैं उनकी स्किन चिकनी हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है. अगर कोई आपको देखेगा तो वह आपकी तरफ अट्रैक्ट हो जाएगा.'

रोजाना मछली खाती हैं ऐश्वर्या राय!
दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित मछली के फायदे बता रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, 'क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं. वह रोजाना मछली खाती थीं. क्या आपने उनकी आंखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी.' मंत्री ने आगे कहा, 'मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी स्किन चिकनी बनती है.'

मछुआरों को बताएं मछली खाने के फायदे
बता दें कि आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री बांटने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मछुआरों को संबोधित करते हुए मछली पकड़ने और खाने के फायदे बताते हुए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की मिसाल दे डाली.

राकांपा विधायक ने किया पलटवार
विजयकुमार गावित के इस बयान पर राकांपा विधायक अमोल मिटकारी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि गावित को इस तरह के कमेंट्स करने की बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. वहीं BJP विधायक नितेश राणे ने कहा, 'मैं रोज मछली खाता हूं तो मेरी आंखें भी वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं. मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है.'

ये भी पढ़ें: मून मिशन का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हुए प्रकाश राज ने अब दी सफाई, बोले- अगर मजाक समझ नहीं आता तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget