एक्सप्लोरर

Watch: बाबा रामदेव ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि साथ खड़ीं हेमा मालिनी की छूट गई हंसी, वायरल हो रहा वीडियो

Hema Malini: महाकुंभ में संगम तट से हेमा मालिनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री बाबा रामदेव की एक हरकत पर खूब हंसती हुई नजर आ रही हैं.

Hema Malini On Baba Ramdev: प्रयागराज में महाकुंभ मेला आयोजित हो रहा है. आस्था से इस मेले में देश और दुनिया से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हर रोज पहुंच रहे हैं. वहीं बॉलीवुड और राजनीति जगत के दिग्गत भी प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं.  अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने 29 जनवरी को प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ में भाग लिया और मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया था. इस दौरान हेमा मालिनी के साथ बाबा रामदेव भी नजर आए थे. वहीं इसकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें बाबा राम देव की एक हरकत पर हेमा मालिनी खूब हंसती नजर आती हैं.

बाबा रामदेव की हरकत पर छूटी हेमा मालिनी की हंसी
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंभ मेले में बाबा रामदेव और हेमा मालिनी साथ में खड़े हुए हैं. इस दौरान गंगा संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाते समय, बाबा रामदेव अपने लंबे बालों को पीछे की ओर तेजी से घुमाते हैं. इस दौरान उनके गीले बाल सीधे एक साधु के सिर पर लग जाते हैं, जो उनके ठीक पीछे खड़े थे.  ये देखकर बाबा रामदेव के ठीक बगल में खड़ी दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की हंसी छूट जाती है. यहां तक कि खुद बाबा रामदेव भी हंसने लगते हैं.  इस हल्के-फुल्के पल ने सभी को हंसा दिया और अब, क्लिप के लगातार वायरल होने से इंटरनेट भी इसमें शामिल हो रहा है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

पवित्र स्नान कर हेमा मालिनी ने खुद को बताया था भाग्यशाली
बता दें कि अभिनेत्री और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी सोमवार शाम महाकुंभ में शामिल हुईं ती. उन्होंने प्रभु प्रेमी संघ कुंभ शिविर में जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, जिन्हें पूज्य प्रभुश्री जी के नाम से भी जाना जाता है, से मुलाकात की और आध्यात्मिकता पर चर्चा की थी. उन्होंने बुधवार को मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद अपना आभार भी जताया था. उन्होंने कहा था, "मुझे अच्छा महसूस हो रहा है. ऐसा अनुभव मुझे पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ''आज बहुत खास दिन है और मैं पवित्र स्नान करने के लिए भाग्यशाली हूं.''

हेमा मालिनी के अलावा, महाकुंभ में स्नान करने वाले सेलेब्स में अदा शर्मा, सुनील ग्रोवर, कबीर खान, गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन सहित कईं शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- सलमान खान संग 'हम साथ साथ हैं' करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, लेकिन कर दी गई थीं रिजेक्ट, चौंका देगी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के खिलाफ हुमा से भूमि तक ने आवाज की बुलंद, अनुराग कश्यप ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के खिलाफ हुमा से भूमि तक ने आवाज की बुलंद, अनुराग कश्यप ने भी उठाए सवाल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget