एक्सप्लोरर

माधुरी दीक्षित का खुलासा, बताया क्या है सफल शादी का राज

Madhuri Dixit On Marriage: माधुरी दीक्षित कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. उन्होंने अब खुलासा किया है कि उनकी सफल शादी का राज क्या है.

Madhuri Dixit On Marriage: बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित नेने की शादी को 25 साल हो गए हैं. अभिनेत्री ने एक सफल शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं. उन्होंने माना कि एक खुशहाल और सफल पार्टनरशिप आसान नहीं है. डांसिंग दिवा ने अक्टूबर 1999 में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन श्रीराम नेने से शादी की थी. यह शादी अभिनेत्री के बड़े भाई के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित आवास पर हुई थी. इस जोड़े ने 2003 में अपने पहले बेटे एरिन का स्वागत किया और 2005 में उनके घर दूसरे बेटे रयान का जन्म हुआ.

सफल शादी का राज

माधुरी ने आईएएनएस को बताया, "एक शादी में बहुत सी चीजें होती है. यह कुछ लेने और देने जैसा है. आपको यह समझना होगा कि आप दो इंसान एक ही छत के नीचे रहते हैं, इसलिए नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों ही तरह की बातें होगी, मगर आपको सिर्फ इसे समझने की जरूरत है.''

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ हाल ही में रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आईं माधुरी ने कहा कि शादी को सफल बनाने के लिए हर दिन काम करना पड़ता है. उन्होंने कहा, "यह आसान-वासान नहीं है. आपको हर दिन इस पर काम करना पड़ता है और यह एक साझेदारी है. एक-दूसरे को सम्मान देना चाहिए. एक-दूसरे के लिए प्यार होना चाहिए. एक-दूसरे के लिए स्पेस भी होना चाहिए." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये सभी चीजें मिलकर शादी को सफल बनाती हैं."

बता दें माधुरी लगभग चार दशक से इंडस्ट्री में हैं. उन्होंने 1984 में 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद 70 से अधिक फिल्मों में नजर आईं. सिनेमा में अपने सफर में माधुरी को उनकी एक्टिंग और डांसिंग स्किल के लिए सराहा गया है. उन्हें 2008 में पद्म श्री सहित कई सम्मान मिले.

यह पूछे जाने पर क्या उन्हें कभी खुद पर संदेह हुआ, माधुरी ने कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं, क्योंकि मैं हमेशा अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चलती हूं और जब मैंने 'भूल भुलैया 3' की स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे लगा कि मुझे इसका हिस्सा जरूर बनना चहिए. साथ ही मुझे लगा कि इसने मुझे स्क्रीन पर कुछ अलग करने का मौका दिया है. लोगों ने मुझे इस अवतार में कभी नहीं देखा है. मुझे लगता है कि यह मेरे व्यक्तित्व में एक नया आयाम जोड़ने वाला है.''

ये भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: अजय देवगन को कांटे की टक्कर दे रहे हैं कार्तिक आर्यन, मंडे टेस्ट में ऐसा रहा दोनों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget