एक्सप्लोरर

इंदु सरकार: विवाद के बाद कुछ पात्रों के नाम बदलने पर विचार कर सकते हैं मधुर भंडारकर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर मधुर भंडारकर की अपकमिंग फिल्म इंदु सरकार का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से इस फिल्म का विरोध हो रहा है. अब इस डायरेक्टर ने कहा है कि उनकी फिल्म 'इंदु सरकार' को कोई देखे बिना विरोध ना करे.

बता दें कि ये फिल्म 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगे आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस फिल्म में कई सारी ऐसी बातें हैं जो गलत तरीके से दिखाई गई हैं और कांग्रेस इस फिल्म का पुरजोर विरोध करेगी. इस पर भंडारकर ने एबीपी न्यूज़ से कहा, 'मेरी पिक्चर 70 फीसदी फिक्शन है और 30 फीसदी सच्चाई. मैंने फिल्म बनाने से पहले दिन रात रिसर्च किया. शाह कमीशन को पढा. नेताओं, इतिहासकारों और विशेषज्ञों से मिला. एबीपी न्यूज़ की खास सिरीज 'प्रधानमंत्री' देखा.

1

उन्होंने कहा, 'मेरा मकसद इस फिल्म को बनाने का सिर्फ ये था कि आज की पीढी को उस वक्त जानकारी तो हो. अगर मुझे कोई राजनीति ही करनी होती तो मैं ये फिल्म हाल मे हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले या फिर 2019 लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज करता.' मधुर का कहना है, 'आज जगदीश टाइटलर मुझे लीगल नोटिस भिजवा रहे है. पर क्या ये सच नहीं कि एक ज़माने में ये नारा वाकई दिया जाता था कि 'संजय गांधी के दो हाथ, जगदीश टाइटलर और कमलनाथ'.

यह भी पढ़ें- 'इंदू सरकार' विवाद पर बोले मधुर भंडारकर- फिल्म देखे बिना ज्योतिरादित्य इस तरह की टिप्पणी कैसे कर सकते हैं?

मधुर भंडारकर कहते है कि 'आपातकाल पर कई किताबें लिखी गईं, दूरदर्शन तक ने डाक्यूमेंट्री बनाई पर कभी ऐसा बवाल नहीं किया गया. ये पूछे जाने पर कि क्या वो फिल्म रिलीज से पहले इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी या उनके पोते और वरुण गांधी जैसे नेताओं से मिलकर उन्हें अपनी फिल्म के बारे मे समझाएंगे? तो मधुर ने कहा, 'मैने कोई बायोपिक नहीं बनाई है लिहाज़ा मैं किसी को मिलने कि जरूरत नहीं समझता.

neil-nitin-mukesh-759

बता दें कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसमें अभिनेता नील नितिन मुकेश संजय गांधी की भूमिका निभा रहे है. इसमें इंदिरा गांधी के किरदार में सुप्रिया विनोद हैं.

फिल्म रिलीज होने से पहले मधुर पर फिल्म मे दिखाए गए इंदिया और संजय गांधी जैसे पात्रों के नाम बदलने का भी दबाव डाला जा रहा है. इस बारे में पूछे जाने पर मधुर कहते है, 'मैंने ये फिल्म किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाई है. कुछ पात्रों के नाम बदलने की बात रही तो मुझे इस बारे में विचार करने दीजिए.'

आपको बता दें कि ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है. इसमें नील नितिन मुकेश के अलावा पिंक फेम कीर्ति कुल्हारी और अनुपम खेर मुख्य किरदार में नज़र आएंगे.

यहां देखें ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget