एक्सप्लोरर

इजराइल: राष्‍ट्रगान गाकर पीएम मोदी का स्‍वागत करेगी लोरा इज़हाक, कहा- बॉलीवुड के सपने को फिर से जीना चाहती हूं

लोद (इस्राइल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी इस्राइल यात्रा के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान गाने के लिए चुनी गई गायिका लोरा इज़हाक अपने बॉलीवुड सपने को एक बार फिर से जीना चाहती हैं.

वह पुणे के सुर सर्वधन इंस्टीट्यूट में भारतीय शास्त्रीय संगीत का अध्ययन करने के लिए 15 साल की आयु में भारत आईं थीं. पद्म तलवाल्कर, पंडित सुरेश तलवाल्कर जैसे गुरूओं से भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखने के बाद उन्होंने वर्ष 1990 और 1998 के बीच भजन और ग़ज़ल गाना सीखा.

लोरा को बॉलीवुड में पहला ब्रेक 'दिल का डॉक्टर' फिल्म में गाने के मौके के साथ मिला. उन्होंने मशहूर भारतीय गायक कुमार सानू, उदित नारायण और सोनू निगम के साथ भी गाने गाए.

बहरहाल, जब उनका बॉलीवुड करियर शुरू ही हुआ था तो उन्हें परिवार से आठ साल दूर रहते हुए घर की याद सताने लगी और इसके बाद उन्होंने कई ऑफर्स को ठुकरा कर इस्राइल लौटने का फैसला किया.

isac-youtubeलोरा ने कहा, 'मैं 23 साल की थी और माता-पिता तथा भाई-बहनों से दूर मुश्किल स्थितियों में रहते हुए आठ साल बीतने के बाद मुझे घर की बहुत याद सताने लगी थी. मुझे भारत से प्यार है लेकिन मैं और समय तक अलग नहीं रह सकती थी.' उन्हें वर्ष 2016 में अपने इस्राइली बॉलीवुड गाने 'माला-माला' से जबर्दस्त पहचान मिली. वह एक बार फिर अपने अधूरे बॉलीवुड सपने को फिर से जीना चाहती हैं.

लोरा को मशहूर गायक इदान रैचेल के साथ हिंदी और हिब्रू शब्दों के फ्यूजन वाले 'तू है मेरा प्यार पहला' गाने से इस्राइल में घर-घर में पहचाना जाने लगा.

उन्हें वर्ष 2015 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की इस्राइल यात्रा के दौरान उनके सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भी इस्राइली राष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से गाने के लिए चुना गया था.

वह मोदी के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी. मोदी चार जुलाई से इस यहूदी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget