एक्सप्लोरर

लता मंगेशकर ने दिलीप कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

दिलीप को डिहाइड्रेशन और पेशाब के रास्ते में संक्रमण की समस्या के कारण बुधवार शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने शनिवार को अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इन दिनों वह किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, "मुझे न्यूज देखकर पता चला कि दिलीप कुमार जी की तबीयत ठीक नहीं है. उनकी सेहत में जल्द सुधार हो, यह मेरी ईश्वर से प्रार्थना है."

दिलीप (94) को डिहाइड्रेशन और पेशाब के रास्ते में संक्रमण की समस्या के कारण बुधवार शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एक डॉक्टर ने शुक्रवार को बताया था कि अभिनेता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, क्योंकि उनका क्रिएटिनिन और पोटैशियम का स्तर बढ़ रहा है और हीमोग्लोबिन कम हो रहा है. उन्हें आईसीयू में रखा गया है और चिकित्सक उन्हें डायलिसिस पर ले जाने का विचार कर रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह वेंटीलेटर पर नहीं हैं.

नसरीन मुन्नी कबीर की एक किताब में लता ने कहा है कि उन्हें दिलीप कुमार के लिए गीत नहीं गा पाने का खेद है. लता का अभिनेता से गहरा रिश्ता था और कलाकार के रूप में दोनों एक-दूसरे के प्रशंसक रहे हैं.

दिलीप कुमार की सेहत में हुआ सुधार

किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हालत में शनिवार को सुधार हुआ है. लीलावती अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

लीलावती अस्पताल के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने बताया, “उनकी हालत स्थिर है, उन्हें बुखार नहीं है, सांस लेने में भी कोई समस्या नहीं है, वह पूरी तरह होश में हैं, उन्होंने चिकित्सकों की तरफ बताया खाना भी खा रहे हैं. उनके ब्लड का क्रिएटिनिन स्तर कम है और उन्हें ठीक से पेशाब आ रहा है, जो अच्छा संकेत है.”

94 साल के हो चुके दिलीप कुमार का इलाज हृदयरोग विशेषज्ञ नितिन गोखले और किडनी रोग विशेषज्ञ अरुण शाह कर रहे हैं.

दिलीप कुमार को डीहाइड्रेशन और पेशाब की नली में संक्रमण के चलते बुधवार को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. शनिवार को अस्पताल के अधिकारी ने बताया, “अभी उनकी हालत स्थिर है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget