एक्सप्लोरर

'मैं लता मंगेशकर नहीं बनना चाहूंगी', अपने स्टारडम से खुश नहीं थीं लता जी? स्वर कोकिला ने खुद किया था खुलासा, देखें

Lata Mangeshkar on her Stardom: दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके चर्चे होते रहते हैं. उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें उन्होंने हैरान करने वाली बात कही थी.

Lata Mangeshkar on her Stardom: लता मंगेशकर भारत में एक ऐसा नाम है जिन्हें शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा. उन्होंने हर भाषा में गाने गाए और उनके पास 30 हजार से ज्यादा गानों का रिकॉर्ड भी है. हिंदी के अलावा मराठी, तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला जैसी कई भाषाओं में लता मंगेशकर ने गाने गाए हैं. 

लता मंगेशकर ने जो लोकप्रियता हासिल की है वो हर सिंगर का सपना होता है. बड़े से बड़े सिंगर लता मंगेशकर को अपना गुरू मानती हैं जिन में अल्का याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति, साधना सरगम, अनुराधा पोडवाल और श्रेया घोषाल जैसी फीमेल सिंगर शामिल हैं. इतनी लोकप्रियता के बाद भी लता मंगेशकर ऐसा जीवन बाद में कभी नहीं चाहती थीं.

लता मंगेशकर को नहीं पसंद था अपना स्टारडम?

काफी पुराना इंटरव्यू लता मंगेशकर के फैन पेज पर शेयर किया गया है. जिसपर एक वीडियो शेयर किया गया है. उनसे पूछा गया कि अगर आपको अगला जन्म मिला तो आप क्या बनना चाहेंगी? या फिर लता मंगेशकर ही बनना चाहेंगी? इसका जवाब आप वीडियो में देख सकते हैं कि लता मंगेशकर हंसते हुए कितनी बड़ी बात कही थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mangeshkars - The 5️⃣ Jewels 💎 (@the_mangeshkars)

लता मंगेशकर कहती हैं, 'मुझे अगला जन्म ना मिले तो अच्छा है. लेकिन अगर अगला जन्म मेरा हुआ भी तो मैं लता मंगेशकर नहीं बनना चाहूंगी.' इसपर सवाल किया जाता है, 'ऐसा क्यों?' तो लता मंगेशकर हंसते हुए जवाब देती हैं, 'लता मंगेशकर की जो तकलीफें हैं वो उसको ही पता हैं.'

लता मंगेशकर से हर कोई वाकिफ है. लोगों ने उनके सुपर-डूपर हिट गाने सुने हैं. उन्हें शुरुआती करियर में कुछ मराठी फिल्मों में अभिनय करते भी देखा गया होगा लेकिन उनकी लाइफ में बहुत सी परेशानियां थी ये शायद ही किसी को पता हो.

कौन थीं लता मंगेशकर?

28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर एक मराठी परिवार से बिलॉन्ग करती थीं. उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी और कोणकनी क्लासिक सिंगर थे जो थिएटर एक्टर भी थे. लता मंगेशकर की तीन छोटी बहने और एक छोटा भाई हैं. लता मंगेशकर सबसे बड़ी थीं और जब उनकी 13 साल की उम्र में पिता का देहांत हो गया तब घर की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई.

13 साल की उम्र में लता मंगेशकर का संघर्ष शुरू हो गया और घर चलाने के लिए वो कुछ मराठी फिल्मों में गाने लगी थीं. 1945 में वो मुंबई आ गई थीं और साल 1946 में उन्होंने पहला गाना गाया. इसके बाद बैक टू बैक गाने गाए, करियर बनाया, भाई-बहनों का करियर बनाया, उनकी शादी करवाई और खुद जिम्मेदारी निभाते-निभाते अकेले रह गईं. 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक की नेटवर्थ क्या है? तलाक के बाद कैसे चलेगा खर्च? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Ram Kapoor: राम कपूर का छलका दर्द, बोले-'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
राम कपूर का छलका दर्द, बोले- 'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget