एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन को मिला 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार', इनसे पहले इन दो सेलिब्रिटीज को मिल चुका है ये सम्मान

Lata Deenanath Mangeshkar Award: फिल्म इंडस्ट्री में बेहतरीन काम करने वालों को 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया. इस समारोह में अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे शामिल हुए हैं.

Lata Deenanath Mangeshkar Award: भारतीय सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को भारत का गौरव कहा जाता था. आज भी लोग उन्हें अलग-अलग तरह से याद करते हैं. मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया और इस दौरान लता जी को वहां उपस्थित सभी लोगों ने याद किया. लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने की थी.

ये पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए कुछ अच्छे काम किए हो. लोगों को भले के लिए कुछ अग्रणी योगदान दिए हो ऐसे लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. इस सम्मान को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राप्त किया था. इस बार इसे अमिताभ बच्चन ने प्राप्त किया है. इस समारोह में कई सेलेब्स शामिल हुए.

'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन

अभिनेता अमिताभ बच्चन को 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' सम्मान 24 अप्रैल को दिया गया. उन्हें ये पुरस्कार रंगमंच-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिला है. अमिताभ बच्चन ने 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'चुपके-चुपके', 'मोहब्बतें', और 'पीकू' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से उन किरदारों में जान डाल दी. महानायक ने कहा कि वह आज यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं.


अमिताभ बच्चन को मिला 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार', इनसे पहले इन दो सेलिब्रिटीज को मिल चुका है ये सम्मान

पुरस्कार लेते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कभी खुद को इस तरह के पुरस्कार के लायक नहीं समझा, लेकिन हृदयनाथ (मंगेशकर) जी ने बहुत कोशिश की कि मैं यहां आऊं. पिछले साल उन्होंने मुझे इस समारोह के लिए आमंत्रित भी किया था.' उन्होंने आगे कहा, 'हृदयनाथ जी, मैं आपसे पिछली बार के लिए माफी मांगता हूं. मैंने तब आपको बताया था कि मैं अस्वस्थ हूं. मैं स्वस्थ था लेकिन यहां आना नहीं चाहता था. इस साल मेरे पास कोई बहाना नहीं था, इसलिए मुझे यहां आना पड़ा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)


अमिताभ बच्चन को मिला 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार', इनसे पहले इन दो सेलिब्रिटीज को मिल चुका है ये सम्मान

पांच मंगेशकर भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता जी थीं जिनका निधन साल  2022 में हो गया था. उनकी मृत्यु के बाद परिवार और ट्रस्ट ने सुर सम्राज्ञी की याद में इस पुरस्कार की स्थापना की थी. मंगेशकर भाई-बहनों में तीसरे नंबर की गायिका उषा मंगेशकर ने बच्चन को पुरस्कार प्रदान किया. पहले, मंगेशकर की दूसरी बहन और प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को पुरस्कार प्रदान करना था लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं.


अमिताभ बच्चन को मिला 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार', इनसे पहले इन दो सेलिब्रिटीज को मिल चुका है ये सम्मान

समारोह की अध्यक्षता मंगेशकर के सबसे छोटे भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ही हर साल करते हैं. इस इवेंट में पद्मिनी कोल्हापुरी, रणदीप हुड्डा, एआर रहमान और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: Krushna Abhishek की बीवी किसी और संग कर रही थी रोमांस, सरेआम देखकर कॉमेडियन की हालत खराब, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget