एक्सप्लोरर

'लगान' में Aamir Khan की गौरी बनकर दिल जीतने वाली Gracy Singh याद हैं? जानिए- आजकल कहां और क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

Gracy Singh: ग्रेसी सिंह ने लगान जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म में काम किया था. इसके बाद भी एक्ट्रेस ने कई सफल फिल्में दी लेकिन धीरे-धीरे वे इंडस्ट्री से दूर हो गईं. चलिए जानते हैं आजकल ये एक्ट्रेस कहां हैं?

Gracy Singh:  ग्रेसी सिंह कभी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक थीं. उन्होंने आमिर खान, अजय देवगन, संजय दत्त और अमिताभ बच्चन सहित बड़े स्टार्स के साथ काम किया और लगान, मुन्ना भाई एमबीबीएस और गंगाजल जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में भी दीं. आमिर और ग्रेसी सिंह स्टारर ‘लगान’ तो साल  2001 में ऑस्कर के लिए नॉमिनटे भी हुई थी. हालांकि सुपरहिट फिल्में देने के बावजूद ग्रेसी धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गई. चलिए आज इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर क्यों एक सफल करियर बनाने के बजाय ग्रेसी लाइमलाइट से दूर हो गईं.

ग्रेसी ने टीवी सीरियल से एक्टिंग में किया था डेब्यू
ग्रेसी ने एक डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने  डांस ग्रुप द प्लैनेट्स के साथ टूर भी किया था. इसके बाद ग्रेसी ने 1997 में टीवी सीरियल अमानत से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वह एपिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म  ‘लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ में दिखाई देने के बाद सुर्खियों में आईं.  इस फिल्म की राइटिंग आशुतोष गोवारिकर ने की थी और उन्होने ही इसे डायरेक्ट भी किया था और आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया था. ‘लगान’ में ग्रेसी ने अपनी सादगी और मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था. ये फिल्म एक बड़ी हिट थी और ‘मदर इंडिया’ और ‘सलाम बॉम्बे’ के बाद बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगिरी में एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली तीसरी इंडियन फिल्म थी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gracy Singh (@iamgracysingh)

ग्रेसी बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद बालीवुड से हो गईं दूर
इसके बाद ग्रेसी सिंह मुन्ना भाई एमबीबीएस और गंगाजल में अपनी परफॉर्मेंस से काफी इम्प्रेस किया और वे लाइमलाइट में छा गईं. लेकिन वे अपनी सक्सेस को मेंटेन नहीं कर सकीं. ग्रेसी की अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर स्टारर फिल्म अरमान फ्लॉप रही . इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्में जैसे चंचल, देशद्रोही और देख भाई देख में भी काम किया लेकिन ये फिल्में कब आईं कब चली गईं किसी को पता नहीं चला. बॉलीवुड में एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने के बाद ग्रेसी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती, पंजाबी और बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू किया.हालांति वह वहां भी नहीं टिक सकीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gracy Singh (@iamgracysingh)

2013 में  ग्रेसी सिंह ने अध्यात्म का कर लिया था रुख
2013 में  ग्रेसी ने ब्रह्माकुमारी वर्ल्ड स्पिरिचुअलिटी यूनिवर्सिटी ज्वाइन कर ली थी. इसके बाद वह पूरी तरह से उनके नियमों का पालन करने लगीं और उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगीं. ब्रह्माकुमारी में शामिल होने के बाद  ग्रेसी सिंह ने एक बार एक पोर्टल के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, “मैंने असीम सुरक्षा, शांति, आनंद, समझ, स्वीकृति और सहयोग का अनुभव किया. मैं दुनिया भर के लोगों से मिली जो विनम्र, दयालु और समझदार थे.”

ग्रेसी सिंह आखिरी इस टीवी शो में आईं थी नजर
ग्रेसी सिंह आखिरी बार टीवी सीरियल ‘संतोषी मां - सुनिए व्रत कथाएं’ में नजर आई थीं. ये शो ‘संतोषी मां’ का सीक्वल था. हिंदी भाषा की सामाजिक-पौराणिक टीवी सीरीज का प्रीमियर 28 जनवरी 2020 को हुआ था और यह ZEE5 पर भी अवेलेबल थी.

ये भी पढ़ें:-बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने शादीशुदा होते हुए भी लगाया किसी और से दिल, लाइफ पार्टनर को धोखा देने का लगा आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget