एक्सप्लोरर

Sikandar से बड़ी हिट साबित होगी साउथ की L2: Empuraan? मलयालम फिल्म के कई राज खुल गए

L2: Empuraan Vs Sikandar Interesting Facts: चारों तरफ सलमान खान की सिकंदर की बातें हो रही हैं. इस बीच मलयालम फिल्म एल 2 एम्पुरान से जुड़ी कई खास बातें सामने आई हैं, जो इसे बॉक्स ऑफिस किंग बना सकती हैं

L2: Empuraan Vs Sikandar Interesting Facts: सलमान खान की Sikandar, 30 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन इससे ठीक 3 दिन पहले मलयालम फिल्म एल 2 एम्पुरान 27 मार्च को आ धमकेगी. भले चारों तरफ सिर्फ सिकंदर की बातें हो रही हों, लेकिन मोहनलाल की एम्पुरान के बारे में जो पता चला है उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म सिकंदर को हर लिहाज से Box Office पर टक्कर दे सकती है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग ही 20 करोड़ के पार जा चुकी है, जो साबित करती है कि फिल्म रिलीज से पहले ही हिट होने की शुरुआत कर चुकी है. तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म से जुड़ी ऐसी क्या खास बातें हैं जो इसे साल 2025 की बेहद खास फिल्म बना सकती हैं.

एम्पुरान से जुड़ी खास बातें, मलयालम फिल्म होने के नाते
जहां तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में पिछले कुछ सालों से हाई बजट और मास फिल्में बन रही हैं, जैसे सालार, केजीएफ और पुष्पा 2, तो वहीं मलयालम सिनेमा छोटे बजट की बेहतरीन और सीरियस फिल्में बना रहा है. मार्को से लेकर आवेशम और मंजुम्मेल बॉयज इसका उदाहरण हैं. इसलिए एम्पुरान से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं.

L2: एम्पुरान से जुड़ी दिलचस्प बातें

  • बड़े स्केल में बन रही है फिल्म: इस फिल्म को काफी बड़े स्केल में बनाया गया है. 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई इस फिल्म से पहले मलयालम में कोई भी फिल्म इतने बड़े बजट के साथ तैयार नहीं की गई है. 
  • इस फिल्म को गोट लाइफ वाले एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने साल 2019 में आई मोहनलाल की फिल्म लूसिफर को भी डायरेक्ट किया था. और वो उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू थी.
  • लूसिफर और अब एम्पुरान दोनों में पृथ्वीराज सुकुमारन अहम रोल में हैं और ये फिल्म लूसिफर का सेकेंड पार्ट है.
  • मुरली गोपी की लिखी स्टोरी पर ट्राइलॉजी सीरीज का प्लान किया गया था जिसमें से एम्पुरान दूसरी फिल्म है.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

क्या मतलब है L2: एम्पुरान में L2 का?
इस फिल्म के नाम में L2 का मतलब है लूसिफर 2. यानी फिल्म का नाम इसीलिए ऐसा रखा गया है जिससे पुरानी फिल्म से इसका नाता फैंस को पता चल सके. इस फिल्म में पुरानी फिल्म की तरह केरल की राजनीति तक ही सीमित नहीं रहा गया है, बल्कि अब लूसिफर इंटरेनशनल हो गया है.

क्यों बड़ी हिट होने का माद्दा रखती है एम्पुरान
एल 2 एम्पुरान बड़ी हिट होने का माद्दा इसलिए भी रखती है क्योंकि इसका पुराना पार्ट सिर्फ 30 करोड़ में बना था और उसे 4 गुना से ज्यादा कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 127 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म ने तो यूएई में एमसीयू की कैप्टन मार्वल तक को पीछे छोड़ दिया था.

अब जब पुरानी फिल्म इस तरह से कमाल कर रही थी, तो नई फिल्म के ट्रेलर और उसके स्केल के साथ-साथ फिल्म को लेकर बना हुआ बज देखकर लग रहा है कि ये फिल्म भी सफलता की वैसी ही इबारत लिखेगी.

Sikandar vs L2: Empuraan

एल 2 एम्पुरान को लेकर ऊपर जितनी बातें हमने बताई हैं, उन्हें एक नजर में देखकर लग रहा है कि ये फिल्म सिकंदर को बराबर की टक्कर देगी. बेशक कई एनालिस्ट का मानना है कि सिकंदर सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर बनते हुए पहले दिन 50 करोड़ कमा लेगी, लेकिन तब तक मोहनलाल की मलयालम फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है, क्योंकि इसके पास 2 एक्स्ट्रा दिन का समय रहेगा.

इसके बाद फ्यूचर इस बात पर डिपेंड करेगा कि दोनों को लेकर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ किसका है. ऐसे में ये मुकाबला और इंट्रेस्टिंग होने वाला है. 

और पढ़ें: कैंसर के इलाज के बीच फिर हिना खान ने बिखेरा हुस्न का जलवा, थाई हाई स्लिट ड्रेस में दिए कातिल पोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
The Odyssey Box Office Day 3: 'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 60 करोड के हुई पार, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'द ओडिसी' ने संडे को मचा दिया तहलका, तीसरे दिन 50 करोड के हुई पार, तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget