एक्सप्लोरर

रातों-रात मिली स्टारडम से खुद को भगवान समझने लगा था ये एक्टर, एक गलती ने बर्बाद कर दिया

Kumar Gaurav Career: एक्टर का बॉलीवुड में डेब्यू सुपरहिट रहा था. उनकी फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया और एक्टर रातों-रात स्टार बन गए थे.

Kumar Gaurav Career: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स आए जो पहली फिल्म से सुपरहिट हो गए पर अपनी सक्सेस को आगे भुना नहीं पाए और उनका करियर फ्लॉप रहा. एक्टर कुमार गौरव के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. जब उन्होंने डेब्यू किया था तो वो रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे. फीमेल फैंस के दिलों में उन्होंने खास जगह बनाई. पर उनका करियर आगे कुछ खास चल नहीं पाया. 

डेब्यू फिल्म से हुए थे हिट

बता दें कि कुमार गौरव ने फिल्म 'लव स्टोरी' से डेब्यू किया था. ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी.  सक्सेसफुल डेब्यू के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट ऑफर हुए. लेकिन वो सक्सेस का स्वाद ज्यादा दिन चख नहीं पाए. लीड हीरो के तौर पर कई सारी फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्होंने साइड रोल भी किए. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surilesargam✨ (@surilesargam)

नई एक्ट्रेस संग काम करने से किया इंकार

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्टस के मुताबिक, कहा जाता है कि सक्सेस कुमार गौरव के सिर चढ़ गई थी. वो नई एक्ट्रेसेस के साथ काम नहीं करना चाहते थे. उन्हें प्रोड्यूसर दिनेश बंसल ने फिल्म शीरीं फरहाद ऑफर की थी. लेकिन कुमार गौरव को जब पता चला कि उन्हें इस फिल्म में नई एक्ट्रेस मंदाकिनी के साथ कास्ट किया जा रहा है तो उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी. हालांकि, मंदाकिनी की किस्मत में कुछ और ही लिखा था.

उन्हें फिल्म राम तेरी गंगा मैली हो गई मिली और इस फिल्म से वो रातों-रात स्टार बन गईं. वहीं कुमार गौरव का करियर धीरे-धीरे खत्म होने लगा. आगे चलकर मंदाकिनी ने कुमार गौरव के साथ एक फिल्म में काम करने से इंकार किया था. इसका असर भी कुमार गौरव के करियर पर देखने को मिला. उन्हें फिल्में ऑफर होना भी कम हो गई थीं.

इन फिल्मों में दिखे कुमार गौरव
कुमार गौरव को तेरी कसम, स्टार, लवर्स, रोमांस, हम हैं लाजवाब, ऑल राउंडर्स, डायवोर्स, एक से भले दो, नाम, दिल तुझको दिया, आज, गूंज, जरुरत, सियासत, गैंग, कांटे जैसी फिल्मों में देखा गया. आखिरी बार उन्हें 2009 में फिल्म आलू चाट में देखा गया. 

अब क्या कर रहे हैं कुमार गौरव? 
कुमार गौरव कंसट्रक्शन इंडस्ट्री के अलावा ट्रैवल बिजनेस करते हैं. कुमार गौरव दिग्गज एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं.

उनकी लव लाइफ पर नजर डालें तो एक्टर की राज कपूर की बेटी रीमा कपूर के साथ सगाई हुई थी. लेकिन कुछ समय बाद ये सगाई टूट गई. वहीं कुमार गौरव का एक्ट्रेस विजयेता पंडित संग अफेयर की खबरें भी आईं. दोनों की डेटिंग की खबरें लंबे समय तक चर्चा में रहीं. हालांकि, कहा जाता है कि राजेंद्र कुमार ने विजयेता संग कुमार गौरव के रिश्ते को स्वीकारा नहीं और इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए.

एक्टर की शादी सुनील दत्त की बेटी और संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त के साथ हुई है. कपल दो बेटियों साची और सिया के पेरेंट्स हैं.  

ये भी पढ़ें- BMCM Advance Booking: अक्षय कुमार की फिल्म के साथ होगी 'मैदान' की कांटे की टक्कर, एडवांस बुकिंग के मामले में 'बड़े मियां छोटे मियां' निकली आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के तूफान से डरे राजकुमार राव? टल गई 'प्रहार' की रिलीज डेट
राजकुमार राव की 'प्रहार' के लिए करना होगा इंतजार, टल गई फिल्म की रिलीज डेट
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
असम में बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सिंगर पापोन, कहा- हालात सामान्य होने में लगेंगे 2-3 महीने
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget