एक्सप्लोरर

Birthday Special: एक दौर में लाखों दिलों की धड़कन थे कुमार गौरव, फिर क्या हुआ कि जी रहे गुमनाम जिंदगी

Happy Birthday Kumar Gaurav: बॉलीवुड के एक समय के जाने माने एक्टर कुमार गौरव ने लव स्टोरी से रातोंरात स्टारडम हासिल किया, लेकिन वक्त के साथ उनका करियर डूबता चला गया.

फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया में एक ऐसा सितारा हुआ, जिसने रातोंरात आसमान छू लिया, लेकिन समय के साथ उनकी चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगी. कुमार गौरव वो नाम है, जिन्होंने साल 1981 में 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी.

11 जुलाई को 67वां जन्मदिन मना रहे कुमार गौरव की कहानी उतार-चढ़ाव, संघर्ष, सफलता और असफलता से भरी पड़ी है. एक समय में लाखों दिलों की धड़कन रहे इस एक्टर की जिंदगी आज सिल्वर स्क्रीन से कोसों दूर है, लेकिन उनकी कहानी आज भी प्रेरणा देती है.


Birthday Special: एक दौर में लाखों दिलों की धड़कन थे कुमार गौरव, फिर क्या हुआ कि जी रहे गुमनाम जिंदगी

लव स्टोरी से मचाया धमाल

साल 1980 के दशक में जब बॉलीवुड में रोमांटिक कहानियों का दौर था, तब राहुल रवैल की फिल्म 'लव स्टोरी' ने युवाओं के दिलों में हलचल मचा दी. इस फिल्म में कुमार गौरव और विजयता पंडित की नई नवेली जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. कुमार गौरव ने अपने हैंडसम लुक, मासूमियत और शानदार अभिनय से तहलका मचा दिया. उनके पिता मशहूर अभिनेता और निर्माता राजेंद्र कुमार थे.

गौरव की 'लव स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और गौरव रातोंरात स्टार बन गए. उनकी सादगी और स्क्रीन पर सहजता ने उन्हें उस दौर के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक बना दिया. 'लव स्टोरी' की बड़ी सफलता के बाद कुमार गौरव के पास फिल्मों के ऑफर की भरमार लग गई.

उनकी अगली फिल्म 'तेरी कसम' (1982) में भी उनकी एक्टिंग को सराहा गया, हालांकि यह फिल्म 'लव स्टोरी' जितनी सफल नहीं हो पाई. इसके बाद 'लवर्स', 'फूल' और 'नाम' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा. खासकर 'नाम' (1986) में उनके किरदार को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त जैसे एक्टर थे और गौरव ने अपनी मौजूदगी से साबित किया कि वह केवल स्टार किड नहीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं.


Birthday Special: एक दौर में लाखों दिलों की धड़कन थे कुमार गौरव, फिर क्या हुआ कि जी रहे गुमनाम जिंदगी


अहंकार बना करियर की रुकावट

'लव स्टोरी' की कामयाबी के बाद कुमार गौरव की लोकप्रियता चरम पर थी. वह उस समय के सबसे अधिक मांग वाले एक्टर्स में से एक थे. लेकिन, उन्हें लेकर ऐसी खबरें सामने आने लगी कि वह अहंकार में आ गए और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव ने छोटी एक्ट्रेसेज के साथ काम करने से इनकार कर दिया, जिससे उनकी फिल्मों की संख्या कम होने लगी. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं. उनका स्टारडम धीरे-धीरे कम होने लगा.

साल 1993 में पिता राजेंद्र कुमार ने उनके करियर को दोबारा चमकाने के लिए फिल्म 'फूल' का निर्माण किया, जिसमें गौरव लीड रोल में थे. लेकिन, यह फिल्म भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. इसके बाद गौरव ने फिल्म इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक लिया. 1996 में वह 'मुट्ठी भर जमीन' और 'सौतेला भाई' में नजर आए, लेकिन ये फिल्में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'कांटे' (2002) थी, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और संजय दत्त जैसे सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था.

गौरव एक्टिंग की ग्लैमरस लाइफ को पीछे छोड़ चुके हैं और अब परिवार के साथ सादगी भरी लाइफ स्पेंड कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget