एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म '83' में दिलीप वेंगसरकार का किरदार निभाएगें कोठारे

कबीर खान की फिल्म '83' में दिलीप वेंगसरकर की भूमिका आदिनाथ एम. कोठारे निभाते नजर आएंगे.

कबीर खान की फिल्म '83' में दिलीप वेंगसरकर की भूमिका आदिनाथ एम. कोठारे निभाते नजर आएंगे. अनुभवी बल्लेबाज वेंगसरकार का किरदार निभाने के लिए अभिनेता पहले से ही बलविंदर सिंह संधू द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण सेशन में शामिल हो चुके हैं. मैल्कम मार्शल के बाउंसर का सामना करते हुए मैदान पर चोटिल होने के बाद दिलीप वेंगसरकार फाइनल नहीं खेल पाए थे.

मराठी अभिनेता कोठारे ने कहा, "पिछले साल जुलाई की एक घटना याद आती है. मैं मराठी में निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म 'पानी' की शूटिंग से लौटा था, जिसमें हीरो भी मैं ही था. सौभाग्य से उस फिल्म के लिए मेरे लुक में मुझे मूंछ रखने की जरूरत थी. इसके बाद मुझे एक विज्ञापन फिल्म के ऑडिशन के लिए कॉल आया, जो मुझे नहीं मिला, लेकिन उसी एजेंसी ने '83' के ऑडिशन के लिए अगले दिन मुझे फिर से बुलाया. मुझे लगता है कि मेरी मूंछों के कारण ही उन्हें लगा कि मैं दिलीप वेंगसरकार के किरदार में पास हो सकता हूं."

अभिनेता ने कहा, "ऑडिशन बहुत अजीब था. उन्होंने मुझे दिलीप सर की नकल करने के लिए कहा और संदर्भ वीडियो के रूप में फिल्म की घोषणा के लिए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो दिखाया था. वह प्रेस से बात कर रहे थे और मेरे पास उनकी बॉडी लैंग्वेज को तैयार करने और उसे मैच करने के लिए 15 मिनट का वक्त था. मैंने ऑडिशन दिया जो उन्हें पसंद आ गया था. मैं खुशी से उछल रहा था, यह मेरे लिए एक जीत की तरह था, क्योंकि मुझे कबीर खान की फिल्म में एक किरदार मिल गया था. इसके अलावा, मुझे उन क्षणों और एक व्यक्ति का अनुकरण करने का अवसर मिल रहा है, जो भारत में क्रिकेट प्रेमियों के मन में गहराई से जुड़ा हुआ है."

फिल्म '83' अपनी घोषणा के समय से सुर्खियों में छाई हुई है, क्योंकि इस फिल्म के माध्यम से भारतीय क्रिकेट से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवित किया जाएगा.

सन् 1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का श्रेय पूर्व कप्तान कपिल देव को जाता है. फिल्म '83' में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में बनेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया ‘कबीरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें हुईं ताजा
दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया ‘कबीरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें हुईं ताजा
चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, 22 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल
चेक बाउंस केस में राहत के बाद राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, 22 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल
शनिवार को 'जेलर 2' बनी किंग, 'दृश्यम 3' से आगे निकली रश्मिका-विजय की राणाबली, जानें बाकी फिल्में का हाल
शनिवार को 'जेलर 2' बनी किंग, 'दृश्यम 3' से आगे निकली रश्मिका-विजय की राणाबली, जानें बाकी फिल्में का हाल
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget