एक्सप्लोरर

'बीच चौराहे पर सजा होनी चाहिए', कोलकाता रेप विक्टिम के लिए बॉलीवुड ने मांगा इंसाफ, सेलेब्स ने कही ये कड़वी बात

Kolkata Rape-Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं. अनुपम खेर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, कई स्टार्स ने इस मामले पर दुख जताते हुए इंसाफ की मांग की है.

Kolkata Rape-Murder Case : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर मामले में देशभर से इंसाफ की मांग उठ रही है. वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस भयानक मामले पर भड़कते और न्याय की मांग करते नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना भाटिया, करण जौहर, कल्कि कोचलिन और कृति सेनन जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले पर रिएक्ट किया है.

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले पर इमोशनल होते दिख रहे हैं. वे दोषी पर भड़कते और इंसाफ के लिए आवाज उठाते नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

'घिनौना, रूह को हिला देने वाला और...'
वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- आवाज उठाइए!! हर हालत में आवाज उठाइए! कोलकाता की डॉक्टर बच्ची के साथ जो घिनौना, रूह को हिला देने वाला और मानवता को सदा के लिए शर्मिंदा करने वाला अपराध हुआ है, उसके खिलाफ आवाज उठाइए.

'महिलाओं की सुरक्षा के बिना आजादी अधूरी है...'
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि कैसे आजादी के 78 साल बाद भी देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले पर बात करते हुए न्याय की मांग की है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट
प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में हों, लेकिन वे भारत में चल रहे हर मामले से वाकिफ हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोलकाता रेप विक्टिम से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है और एक उदासी वाला इमोजी लगाया है.

बीच चौराहे पर सजा होनी चाहिए', कोलकाता रेप विक्टिम के लिए बॉलीवुड ने मांगा इंसाफ, सेलेब्स ने कही ये कड़वी बात

'दिल भारी है और आत्मा गुस्से में है...'
कृति सेनन ने भी 15 अगस्त के मौके पर पोस्ट करते हुए सवाल किया है कि अगर महिलाओं की बेसिक सेफ्टी ही नहीं है तो क्या देश वाकई में आजाद हो गया है. लंबा पोस्ट करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा- दिल भारी है और आत्मा गुस्से में है. आज बधाई देने का मन नहीं किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

मैं विक्टिम फैमिली के साथ खड़ा हूं- ऋतिक रोशन
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैं अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं और मैं उन सभी डॉक्टरों के साथ खड़ा हूं जिन पर कल रात हमला किया गया.

कल्कि कोचलिन ने मांगा इंसाफ
कल्कि कोचलिन ने भी लंबा पोस्ट लिखा है. उन्होंने कहा है- रेप करने वाले पुरुषों पर ध्यान देना चाहिए कि किस तरह से हमारे समाज में लड़कों का पालन-पोषण किया जाता है, ना कि रेप की शिकार महिलाओं और बच्चों पर.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kalki Koechlin (@kalkikanmani)

करण जौहर ने कही ये बात
फिल्म मेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा- पिछले कुछ दिनों से मैं इस जघन्य, नाकाबिले माफी अपराध पर अपने विचार जाहिर करने की कोशिश कर रहा हूं. महिलाओं की रक्षा करने में सबसे बड़ी मानवीय विफलता. मेरे पास अभी भी शब्द नहीं हैं. कोई लिखित शब्द इसको बयां कैसे कर सकता है. ये अत्याचार, शब्द मायने रखते हैं लेकिन कार्रवाई मायने रखती है और अधिकारी इस फैक्ट के  लिए जाग रहे हैं कि अगर गंभीरता से न्याय नहीं दिया गया, तो ये हमारा अंत होगा. 

बीच चौराहे पर सजा होनी चाहिए', कोलकाता रेप विक्टिम के लिए बॉलीवुड ने मांगा इंसाफ, सेलेब्स ने कही ये कड़वी बात

करण ने आगे लिखा- 'हमने अपनी महिलाओं को नाकाम कर दिया और इस नाकामी का कार्मिक असर होगा, पूरे अमेरिका पर. हमारे देश की हर जिंदा महिला के लिए आजादी की बड़ी विडंबना! इससे मेरा दिल टूट जाता है और मैं अंदर तक दहल जाता हूं.'

ये भी पढ़ें: National Film Awards: 'गुलमोहर' ने जीता नेशनल अवॉर्ड, शर्मिला टैगोर ने कहा- 'मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man Box Office: 'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुंरधर 2' को दे पाएगी मात?
'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' रिकॉर्ड, क्या 'धुंरधर 2' को दे पाएगी मात?
Gen Z को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जेन जी को बता रहीं 'देश की बड़ी ताकत'
जेन जी को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जमकर की तारीफ
'उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा...' बॉलीवुड में एंट्री करेंगे प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य!
'उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा...' बॉलीवुड में एंट्री करेंगे प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य!
Spider Man BO Day 9: 'स्पाइडर-मैन' ने 9वें दिन भी दिखाया दम, अब 350 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री, बस चाहिए इतने लाख रुपये
'स्पाइडर-मैन' ने 9वें दिन भी दिखाया दम, अब 350 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री, बस चाहिए इतने लाख

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget