एक्सप्लोरर

Twitter Reaction on Sanju Movie: कुछ ने कहा शानदार, तो किसी ने कहा ज़िंदगी की सबसे अच्छी फिल्म

संजू देखने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर जय दीप लिखते है, "इंटरवल हो गया है. मुझे लगा था कि रॉकस्टार रनबीर के करियर की सबसे अच्छी फिल्म थी लेकिन मैं बिल्कुल ग़लत साबित हुआ हूं. अपने जीवन के 23 सालों में संजू वो सबसे शानदार फिल्म है जो मैंने देखी है. सलाम!!!"

नई दिल्ली: दिग्गज बॉलवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू आज सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ हो गई है. राज कुमार हीरानी निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन के तमाम उतार चढाव को दिखाया गया है. एक जमाने में संजय दत्त देश भर के दर्शकों के दिलों पर राज करते थे और जब-जब स्क्रीन पर आए तो सबके दिलों पर छा गए.

फिल्म में संजय दत्त का किरदार रनबीर कपूर निभा रहे हैं और ट्रेलर में तो यही लगा कि उन्होंने संजय दत्त के किरदार को पर्द पर ज़िंदा कर दिया है.. पहला शो देखने पहुची ऑडियंस की इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और ज्यादातर लोगों को फिल्म बहुत अच्छी लग रही है. आगे पढ़ें, सोशल मीडिया पर कैसा है लोगों का रिएक्शन

अब्दुल ने बताया शानदार अब्दुल शेख नाम के एक यूज़र ने लिखा है कि संजू एक शानदार फिल्म है. पहला हाफ शानदार और जबरदस्त रहा. वहीं, दूसरा हाफ दिलचस्प और भावनात्मक रहा. रनबीर कपूर ने शानदार एक्टिंग की है. विकी कौशल ने भी बहुत अच्छा किया है. राजू हिरानी की जितनी तारीफ की जाए कम है. किसी को ये फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए.

जबरदस्त है पहला हाफ  सेल्यूलाइड साइंटिस्ट नाम के एक यूज़र ने लिखा है कि पहला हाफ बहुत जबरदस्त है. रनबीर ने शानदार एक्टिंग की है और फ्लैशबैक के जो सीन्स हैं उनमें सिहरन पैदा हो जाती है. हिरानी सर को ऐसे डायरेक्शन के लिए सलाम.

बच्चों की तरह रुलाएगी फिल्म यूट्यूब एक्टर आशीष चंचलानी ने लिखा है कि संजू में एक सीन है जो बेहद इमोश्नल है. इसे देखकर आप बच्चों की तरह रोने लगेंगे. राजकुमार हिरानी ने शानदार काम किया है. रनबीर और परेश रावल फिल्म की जान हैं और हां, ये रबनीर के करियर का बेस्ट काम है.

शब्दों में बयां नहीं कर सकते रनबीर की एक्टिंग सुमति कडेल ने तो यहां तक लिखा है कि रनबीर की एक्टिंग को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. ये कुछ ऐसा है कि एक एक्टर पांच-छह फिल्मों में एक साथ एक्टिंग कर रहा हो. ये रनबीर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है. दुनियाभर में बहुत कम अदाकार वो कर सकते हैं जो रनबीर ने संजू में कर दिखाया है.

रोहित ने बताया M-I-N-D-B-L-O-W-I-N-G

इंडियन सिनेमा के ट्रेड एनालिस्ट, फिल्म क्रिटिक और मार्केटिंग स्ट्रेटेजिस्ट रोहित जयसवाल ने फिल्म को शानदार बताने के लिए एक शब्द "M-I-N-D-B-L-O-W-I-N-G" का इस्तेमाल किया है. शब्दों में अंग्रेज़ी के हर अक्षर को बड़ा करके अलग-अलग लिखे जाने से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उन्हें ये फिल्म कितनी पसंद आई होगी.

जय दीप के ज़िंदगी की सबसे अच्छी फिल्म जय दीप लिखते है, "इंटरवल हो गया है. मुझे लगा था कि रॉकस्टार रनबीर के करियर की सबसे अच्छी फिल्म थी लेकिन मैं बिल्कुल ग़लत साबित हुआ हूं. अपने जीवन के 23 सालों में संजू वो सबसे शानदार फिल्म है जो मैंने देखी है. सलाम!!!"

देखें ट्रेलर सलमान खान की फिल्म रेस थ्री को लेकर सोशल मीडिया पर खासा निगेटिव रिएक्शन था. ऐसे में इतने अच्छे सोशल मीडिया रिएक्सन से साफ है कि ये फिल्म लोगों के लिए रेस थ्री से मिली कड़वी यादों को भुलाने में मददगार साबित होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget