एक्सप्लोरर

Box Office पर आमिर की 'दंगल' ने की है रिकॉर्डतोड़ कमाई...

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की खेल पर आधारित फिल्म 'दंगल' की कमाई भारत में बाक्स ऑफिस पर 385 करोड़ के पार पहुंच गई. आमिर ने फिल्म की आपार सफलता पर खुशी जाहिर की है. गौरतलब है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वेबसाइट koimoi के मुताबिक फिल्म वर्ल्डवाइड 741.08 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म दंगल ने अपने छठे सप्ताह के अंत में 1.19 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म की कुल कमाई 385.06 करोड़ रुपये पहुंच गई. यह जानकारी निर्माताओं ने एक बयान में दी.

फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी. आमिर ने एक बयान में कहा, "हमारे फिल्म को मिले प्यार से हम अभिभूत हैं. दंगल को मिल रही प्रतिक्रिया दिल को छू लेने वाली है."

उन्होंने कहा, "एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में मैं उत्साह से भरा हुआ हूं. इस तरह का समर्थन और प्यार मुझे हर दम अपने रचनात्मक प्रवृत्ति के अनुसरण के लिए मजबूती देता है."

जानें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रईस' और 'काबिल' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान की फिल्म ‘रईस’ धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं इसके साथ रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ भी अच्छी कमाई कर रही है.

‘रईस’ ने पहले वीकेंड में कमाए 93.24 करोड़ रुपये

शाहरूख और माहिरा स्टारर ‘रईस’ ने पहले दिन 20.42 करोड़, दूसरे दिन 26.30 करोड़, तीसरे दिन 13.11 करोड़, चौथे दिन 15.61 करोड़ औप पांचवे दिन 93.24 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने पांच दिन के पहले वीकेंड पर 93.24 करोड़ की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई की जानकारी दी है.

इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. शाहरुख के लिए ये फिल्म अहम हैं क्योंकि शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘दिलवाले’ और ‘फैन’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

raees1

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है कि ये शाहरुख खान की पहली पूरी एक्शन फिल्म है. शाहरुख खान के अभिनय की तारीफ करनी पड़ेगी. गैंगस्टर की भूमिका को उन्होंने इतनी बखूबी से निभाया है. अभिनय के मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में बराबर खड़े दिखते हैं.

‘काबिल’ ने पहले वीकेंड में कमाए 67.46 करोड़ रुपये

ऋतिक रोशन और  यामी गौतम स्टारर ‘काबिल’ ने पांच दिनों में 67.46 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म ने पहले दिन 10.43 करोड़, दूसरे दिन 18.67 करोड़, तीसरे दिन 9.77 करोड़, चौथे दिन 13.34 करोड़ और पांचवे दिन 15.05 करोड़ की कमाई की है.

ऋतिक के लिए ये फिल्म इसलिए अहम हैं क्योंकि उनकी पिछली बिग बजट फिल्म ‘मोहेनजोदारो’ नहीं चल पाई थी. और इस बार भी टक्कर सीधे शाहरुख खान से है.

kaabil_640x480_41483004232

संजय गुप्ता का निर्देशन काफी अच्छा है. वो अपनी फिल्मों में सस्पेंस के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में भी ऐसा ही है. फिल्म में रोनित रॉय विलेन की किरदार में हैं जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है.

यहां देखें रईस का ट्रेलर-

यहां देखें काबिल का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
जुबिन नौटियाल बने पापा, गणेश चतुर्थी के दिन हुआ बेटे का जन्म
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' देखने वालों को मिलेगी फ्री पाव भाजी, ऐसे उठा सकते हैं ऑफर का फायदा
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' देखने वालों को मिलेगी फ्री पाव भाजी, जानें क्या है ऑफर
रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
'उनकी उम्र कम, वो नए अध्यक्ष', नितिन नवीन के लिए ये क्या बोल गए TMC नेता सौगत रॉय
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: JDU के बाद BJP ने 4 सीटों पर उतारा उम्मीदवार, देखें लिस्ट
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
UP राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प! 10 सीटों पर 12 कैंडिडेट? सपा ने खरीदे 4 फॉर्म
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
बकरे में बढ़ाना है मांस, उसे खिलाएं नेपियर घास के साथ लोबिया
Embed widget