एक्सप्लोरर

एक साथ कई फिल्मों में नजर आए थे ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन, दोनों यार भी थे और रिश्तेदार भी

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई थी, बावजूद इसके अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की दोस्ती में कोई दरार नहीं आई.बिग बी की बेटी श्वेता नंदा ने साल 1997 में रंजन नंदा और ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से शादी की थी. ऋतु नंदा ऋषि कपूर की बहन हैं.

मुंबई: ‘’वो चले गए..ऋषि कपूर चले गए... अभी उनका निधन हो गया... मैं तबाह हो गया हूं.’’ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ये शब्द अपने यार ऋषि कपूर के निधन के बाद ट्विटर पर कहे. अमिताभ के इन शब्दों में उनका दर्द छलक रहा है. वह अंदर से आज कितने दुखी होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. वह दुखी हो भी क्यों न, आज उन्होंने अपना सबसे पुराना दोस्त और रिश्तेदार जो खो दिया है.

102 नॉट आउट में ऋषि के पिता बने थे अमिताभ

अमिताभ और ऋषि कपूर के याराना के बारे में पूरा बॉलीवुड जानता है. दोनों सितारों ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘अजूबा’, ‘कभी-कभी’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया. दोनों दिग्गजों ने आखिरी बार साल 2018 में आई 102 नॉट आउट’ फिल्म में काम किया, इस फिल्म में ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन के बेटे के किरदार में नज़र आए.

ऋषि कपूर ने जूही चावला के साथ दी कई सुपरहिट फिल्में, शादी के बाद भी अभिनेत्री से जुड़ता रहा नाम

अमर अकबर एंथनी के बाद हुई दोनों में दोस्ती

ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुलल्म खुल्ला’ में लिखा है, ‘’शुरूआती दिनों में मेरी और अमिताभ बच्चन की बातचीत नहीं होती थी. हमारे बीच थोड़ा तनवा रहता था. लेकिन जब हमने साथ में ‘अमर अकबर एंथनी’ फिल्म की तो हमारे रिश्ते सुधर गए और दोनों के बीच दोस्ती हो गई.’’ बता दें कि दोनों दिग्गजों की ये दोस्ती बाद में रिश्तेदारी में भी बदल गई.

...जब दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गई

दरअसल बिग बी की बेटी श्वेता नंदा ने साल 1997 में रंजन नंदा और ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से शादी की थी. ऋतु नंदा ऋषि कपूर की बहन हैं. ऐसे में इस रिश्ते के मुताबिक ऋषि कपूर श्वेता नंदा के ममिया ससुर और अमिताभ बच्चन के समधी हुए.

अभिषेक-करिश्मा की सगाई टूटने पर भी नहीं आई दोस्ती में दरार

कपूर और बच्चन फैमिली के बीच हमेशा से अच्छे रिश्ते रहे. साल 2002 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई थी, बावजूद इसके अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की दोस्ती में कोई दरार नहीं आई. कई मौकों पर दोनों अभिनेता एक दूसरे की तारीफ करते रहे हैं. अभिषेक बच्चन ने साल 2002 में ’हां मैंने भी प्यार किया’ फिल्म में करिश्मा के साथ काम किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार भी थे.

यह भी पढ़ें-

नहीं रहे ऋषि कपूर: परिवार ने कहा- ‘अस्पताल में भी वह आखिर वक्त तक सभी का मनोरंजन करते रहे’

कपूर खानदान ने 9 दशक पहले सिनेमा में रखा था कदम, समझिए ऋषि कपूर का पूरा फैमिली कनेक्शन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन, सोसाइटी के नीचे लगा लोगों का हुजूम
देर रात पैप्स पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बॉडीगार्ड्स ने छीने फोन
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget