एक्सप्लोरर

'आनंद' के लिए ये एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद, जब नहीं बनी बात तो राजेश खन्ना ने एक शर्त पर साइन की थी फिल्म

Rajesh Khanna Was Not First Choice For Anand: राजेश खन्ना की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आनंद' की 52 साल बाद भी चर्चा होती है, लेकिन इस मूवी के लिए वह पहली पसंद नहीं थे.

Rajesh Khanna Was Not First Choice For Anand: सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिक्का चलता था. हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहते थे क्योंकि उनकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई होती थी. ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, जिन्हें राजेश खन्ना ने अपनी अदाकारी के दम पर अमर कर दिया. उनकी 'आनंद' (Anand) मूवी ने तो लोगों की आंखें नम कर दी थीं. लोग आंखों में आंसू लिए थिएटर्स से बाहर निकले थे. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए राजेश खन्ना पहली पसंद नहीं थे.

जबरदस्त है फिल्म की कहानी
राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' कल्ट क्लासिक मानी जाती है. फिल्म की कहानी एक कैंसर पीड़ित युवा के ईर्दगिर्द घूमती है, जो दिल्ली से बंबई अपना इलाज कराने के लिए आता है. कैंसर के लास्ट स्टेज में होने के बावजूद वह अपनी मौत के जिक्र पर हंसता है. वह इस स्थिति में बेड पर आराम करने के बजाय लोगों के बीच खुशियां बांटने का काम करता है. राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' साल 1971 में रिलीज हुई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kumar Sanu (@kumarsanuofficial)

किशोर कुमार थे पहली पसंद
इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था और उन्होंने ही कहानी लिखी थी. बीबीसी हिंदी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स किशोर कुमार को हीरो लेकर 'आनंद' फिल्म बनाना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई. इसके बाद ये फिल्म शशि कपूर के पास गई, लेकिन डेट्स ना होने के चलते वह इसका हिस्सा नहीं बन पाए. 

राजेश खन्ना को ऐसे मिली फिल्म
एक दिन राजेश खन्ना को पता चला कि ऋषिकेश मुखर्जी कोई फिल्म बना रहे हैं, तो वह उनके पास पहुंच गए. उन्होंने ऋषिकेश से कहा कि फिल्म की कहानी सुनाओ. इसके जवाब में डायरेक्टर ने कहा कि मैं कहानी तो सुना दूंगा, लेकिन तुम्हें अपनी सारी डेट्स एक साथ देनी पड़ेंगी. इस पर राजेश खन्ना बोले कि अगर कहानी पसंद आई तो डेट्स दे दूंगा. जब ऋषिकेश मुखर्जी ने 'आनंद' की कहानी सुनाई तो राजेश खन्ना को बहुत अच्छी लगी और वह फिल्म में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए.

इस शर्त पर साइन की थी मूवी
कमाल की बात है कि इस फिल्म में काम करने के लिए राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने कोई फीस नहीं ली थी. उन्होंने शर्त रखी कि फीस की जगह वह बंबई एरिया में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स लेंगे और मेकर्स के साथ सौदा तय हो गया. इस तरह राजेश खन्ना ने 'आनंद' (Anand) के डिस्ट्रीब्यूशन से फीस से कहीं ज्यादा कमाई कर ली थी. राजेश खन्ना की 'आनंद' रिलीज के बाद उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई थी. इतना ही नहीं, उस साल सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 'आनंद' को मिले थे. वहीं, राजेश खन्ना को बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था.

यह भी पढ़ें- दूरदर्शन ने कर दिया था रिजेक्ट, डेब्यू फिल्म भी हुई फ्लॉप, फिर ऐसी पलटी किस्मत, बन गई 'सुपरहिट' हीरोइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
Box Office: 5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget