एक्सप्लोरर

रमेश सिप्पी के थे दो अफेयर? पति पर लगे आरोप तो किरण जुनेजा, बोलीं- 'मुझे परवाह नहीं...'

Kiran Joneja On Ramesh Sippy: रमेश सिप्पी के पास्ट में दो एक्ट्रेस संग अफेयर के आरोपों पर किरण जुनेजा ने रिएक्शन दिया है. किरण ने इस दौरान अपने पति के बचाव में कहा कि वे इस बारे में नहीं जानती हैं.

किरण जुनेजा ने 17 साल बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रमेश सिप्पी से शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था. सिप्पी पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे. ऐसे में एक्ट्रेस पर होम ब्रेकर का आरोप भी लगा था. वहीं सालों बाद अब किरण ने रमेश सिप्पी संग अपनी शादी पर खुलकर बात की है. साथ ही सिप्पी के दो अफेयर को लेकर भी चौंकाने वाली बात कही है.

मैंने सिप्पी के किसी अफेयर के बारे में नहीं सुना’
दरअसल लेहरे रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, जब रमेश के पुराने अफेयर के बारे में पूछा गया तो किरण थोड़ा परेशान दिखीं. उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने तीन दशक से ज़्यादा लंबी शादी से पहले या उसके दौरान रमेश के अफेयर्स के बारे में कभी सुना है. इस पर किरण ने कहा, "मैंने मिस्टर सिप्पी के किसी अफेयर के बारे में नहीं सुना है." हालांकि इंटरव्यूअर ने रमेश को "एक रंगीन मिज़ाज आदमी" बताया, जिसके "कम से कम दो अफेयर्स" थे तो किरण ने इस पर कहा, "मुझे परवाह नहीं, हो सकता है कि रहा हो. लेकिन मुझे इतना पता है कि मुझसे मिलने के बाद, मुझे आज तक किसी अफेयर के बारे में नहीं पता."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kiran Joneja (@kiranjoneja)

दो एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप में थे सिप्पी?
वहीं जब इंटरव्यूअर ने एक बार फिर दावा किया कि रमेश "दो अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में थे", तो किरण ने यह कहकर इसे टाल दिया, "होगा (हो सकता है), लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती. मैं इस पर कोई कमेंट भी नहीं करूंगी."

रमेश के बच्चों संग कैसा है किरण जुनेजा का रिश्ता
किरण ने रमेश की पिछली शादी से हुए तीन बच्चों रोहन, सोन्या और शीना के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की. किरण ने कहा, "वे मुझे मेरे नाम से बुलाते हैं, वे मुझे किरण बुलाते हैं. कोई मुझे कुछ और नहीं बुलाता, यह एक अमेजिंग रिश्ता है... मुझे लगता है कि अगर आपको अपनी लिमिट्स पता हैं, तो रिश्ते खराब नहीं होते हैं. यह मेरा क्षेत्र नहीं है, मैं यहां दखल नहीं देना चाहती.'

रमेश सिप्पी के तीन बच्चों की मां नहीं बनना चाहती थीं किरण
किरण ने यह भी खुलासा किया कि उनके बीच कभी कोई झगड़ा या बहस नहीं हुईय वास्तव में, वे खास मौकों को एक साथ मनाने का ध्यान रखते हैं. उन्होंने कहा कि उनके और बच्चों के बीच उम्र का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है. किरण ने कहा, "उम्र के हिसाब से भी मैं कहीं बीच में हूं. ऐसा नहीं है कि बच्चे मेरे लिए सचमुच बच्चे हैं." जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी बच्चों से यह कहने का मन हुआ कि वह उनकी मां बनना चाहती हैं, तो किरण ने क्लियरली कहा, "मैं उनकी मां नहीं बनना चाहती, उनकी एक मां हैं."

रमेश और किरण की शादी 1991 में हुई थी
रमेश और किरण की शादी 1991 में हुई थी. उस समय रमेश 44 साल के थे और किरण 27 साल की थीं. उनकी शादी रमेश की पिछली शादी के बाद हुई थी, जिससे उनके तीन बच्चे हैं. किरण जुनेजा ने 'बंटी और बबली', 'खोसला का घोसला' और 'जब वी मेट' जैसी फिल्मों और टीवी पर आइकॉनिक शो 'बुनियाद' और 'महाभारत' से दिल जीता है.इस बीच, रमेश सिप्पी ने भारतीय सिनेमा को 'शोले', 'सीता और गीता' और 'शान' जैसी सदाबहार क्लासिक फिल्में दीं और फेमस सीरियल 'बुनियाद' भी बनाया.

ये भी पढ़ें:-तलाक की अफवाहों के बाद कैसी हो गई थी पायल रोहतगी की हालत? संग्राम सिंह ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
'लंबी जुदाई' फेम एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का हुआ निधन, 'सत्ते पे सत्ता' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का बड़ा तोहफा, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का बड़ा तोहफा, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'16-17 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं..' कनाडाई पासपोर्ट लेने के पीछे ये थी बड़ी वजह, अक्षय कुमार ने खुद उठाया राज से पर्दा
कनाडाई पासपोर्ट लेने के पीछे ये थी बड़ी वजह, अक्षय कुमार ने खुद उठाया राज से पर्दा

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
Gujarat Bye Election 2026: गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में न्यूजीलैंड की हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget