एक्सप्लोरर

एक गांव के हर घर में होती है Kiccha Sudeep की पूजा, एक्टर ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Kiccha Sudeep: कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी फिल्म विक्रांत रोणा की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने अपने फैन के बारे में एक एक्सपीरियंस शेयर किया है.

Kiccha Sudeep Fans Story: किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) कन्नड़ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. वह हर बार फैंस को अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना लेते हैं. किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा हाल ही में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है और कलेक्शन भी शानदार रहा है. किच्चा सुदीप ने हाल ही में अपने फैंस के बारे में एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर हर कोई चौंक जाएगा. सुदीप ने खुलासा किया कि एक गांव है जिसके हर घर में उनकी पूजा होती है. जिसके बारे में सुनकर वह खुद डर गए थे.

किच्चा सुदीप ने हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके फैंस ने सबसे क्रेजी चीज क्या की है. सुदीप ने बताया कि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पूरी बॉडी पर उनके नाम और तस्वीर के टैटू बनवाए हुए हैं. उन्होंने कहा अगर आप इसे पागलपन कहते हैं तो एक फैमिली है, जिसमे एक पुरुष उनकी पत्नी और बेटी 15 दिनों तक अपने गांव से पैदल चलकर मेरे से मिलने आए थे. वह मदद के लिए नहीं आए थे. वह जहां से भी निकलते थे लोग उन्हें खाना देते थे. उन्हें लगा था कि वह ऐसा करेंगे तो वह मेरे तक पहुंच जाएंगे और मुझसे मिल पाएंगे और मैं उनसे मिला भी था.  मैंने आधा दिन उनके साथ बिताया था. मैंने उनकी टिकट बुक की थी और उनसे कहा था कि मैं नहीं चाहता आप दोबारा ऐसे चलें.

घरों में करते हैं पूजा
सुदीप ने सबसे डराने वाला अनुभव शेयर किया. उन्होंने कहा- मैं परफेक्ट नहीं हूं. मैं गलतियां करता हूं लेकिन कुछ लोग हैं जिन्होंने मेरे नाम पर मंदिर बनवाया है, वो लोग मेरी मूर्ति अपने घर में रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं. एक गांव है जिसके हर घर में मेरी तस्वीर है और वह हर सुबह मेरी पूजा करते हैं. इससे मुझे डर लगता है. जब लोग मुझे वहां बुलाते हैं तो मैं डर जाता हूं. मैं ये पोजिशन कभी नहीं चाहता था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म विक्रांत रोणा हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ निरुप भंडारी, जैकलीन फर्नांडिस अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. ये फिल्म 2022 की सबसे बड़ी हिट में से एक मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Gun License: सलमान खान को मिला गन लाइसेंस, जान से मारने की मिली थी धमकी

Samantha Naga Chaitanya: सामंथा के बाद नागा चैतन्या बनेंगे 'कॉफी विद करण' का हिस्सा, एक्स वाइफ पर तंज कसते हुए कही ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहानी रात ढल चुकी', सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान गाया गाना
'सुहानी रात ढल चुकी', सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान गाया गाना
Box Office Collection: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?
यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?
सारा तेंदुलकर ने बनारसी साड़ी में ढाया कहर, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान
सारा तेंदुलकर ने बनारसी साड़ी में ढाया कहर, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान
Video: निकिता रावल को फैन ने अचानक किया जबरदस्ती Lip Kiss, एक्ट्रेस रह गईं हैरान, देखें वीडियो
रेड कार्पेट पर फैन ने निकिता रावल को जबरदस्ती किया लिप किस, एक्ट्रेस रह गईं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget