एक्सप्लोरर

Kiccha Sudeep: सलमान और शाहरुख खान को लेकर किच्चा सुदीप ने कही बड़ी बात, जो लाएगा इन्हें साथ उसे आ जाएगा हार्ट अटैक

सोचिए क्या हो अगर कोई शख्स एक ही फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साइन कर ले. ऐसी स्थिति में क्या हो सकता है. इसपर कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने किया बड़ा खुलासा.

Kiccha Sudeep on Salman Khan Shah Rukh : कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) अपनी कई भाषाओं में आने वाली एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘विक्रांत रोना’ (Vikrant Rona) के रिलीज से पहले प्रमोशन में काफी बिजी हैं. हालांकि, आखिरी दौर के प्रमोशन के दौरान तबीयत खराब होने के चलते उन्हें आराम करना पड़ रहा है. फिर भी किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ी बात कह दी है और वो भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और किंग खान शाहरुख (Salman Khan and Dhah Rukh Khan) को लेकर. उन्होंने कहा है कि अगर कोई निर्माता इन दोनों खान को लेकर फिल्म बनाता है तो उसे हार्ट अटैक आना तय है. उनके इस बयान के बाद यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आखिरी उन्होंने यह बात कह क्यों?

क्या है वो सवाल? दरअसल, इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा लिए गए इंटरव्यू के दौरान जब किच्चा सुदीप से पूछा गया कि हाल ही में अक्षय कुमार ने कहा था कि दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेताओं को मल्टी-स्टारर फिल्मों से डर नहीं लगता, जबकि हिंदी सिनेमा के कलाकार इसे लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं, इस बारे में आपका क्या कहना है?  इसके जवाब में किच्चा ने कहा ऐसा नहीं हैं कि वे नहीं डरते. यह दूसरों पर भी निर्भर करता है. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि क्या उन्हें (कई अभिनेताओं को) संभालने के लिए अच्छा निर्देशक मौजूद है. मल्टी-स्टारर फिल्म में डर इस बात का नहीं होता है कि इसमें कोई अन्य हीरो भी है, बल्कि यह होता है कि जिसके पास इन्हें संभालने की जिम्मेदारी है, क्या वह वाकई इन्हें संभाल सकेगा. 

फैंस का मामला है गंभीर- उन्होंने आगे कहा कि अगर आपकी फिल्म में दो हीरो होते हैं, तो इसका मतलब है कि दो तरह के फैन्स का हुजूम आएगा और वो भी तगड़े वाले फैन्स का. ये सभी फैंस चाहेंगे कि उनके हीरो को फिल्म में न्याय मिल रहा है. अगर उन्हें लगता है कि दूसरा हीरो किसी सीन में थोड़ा-बहुत भी ज्यादा आगे जा रहा है, वो निराश हो जाएंगे. इसका कोई औचित्य नहीं है. अक्षय सर भी सही हैं और जो करते हैं वो भी सही हैं. इसलिए इसे न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता है. कई फिल्में न्याय नहीं कर पातीं. 

सलमान और शाहरुख का केस- किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड फिल्म के दिग्गज खान का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अगर आज आप कहें कि शाहरुख सर (Shah Rukh Khan) और सलमान सर (Salman Khan) एक ही फिल्म में काम कर रहे हैं (पुरानी बातों पर मत जाइए), आज अगर आप दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं, तो फिल्म को कैसा होना चाहिए? और कौन इन्हें संभालेगा? फिल्म से आपकी अपेक्षाएं क्या होंगी? और ये कोई कैमियो नहीं हैं, बल्कि दो हीरो वाली फिल्म है. इसका मतलब है कि उम्मीदें आसमान पर पहुंच जाएंगी. कौन फिल्म का निर्देशन करेगा? फिल्म के आखिरी में किसके चेहरे पर हंसी होगी? उसको तो हार्ट अटैक आ जाएगा! इसका सीधा मतलब समझिए कि बहुत ज्यादा दबाव होता है और शायद इसी वजह से कई लोग मल्टी स्टारर फिल्म नहीं करते. 

कौन सही- कौन गलत- किच्चा (Kiccha Sudeep) ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं एक ऐसा ही व्यक्ति हूं जो मल्टी-स्टारर फिल्में करता था और हाल ही में एक ऐसी ही फिल्म की भी है और फिर मुझे महसूस हुआ जो अन्य फैंस आ रहे थे वो बहुत खुश नहीं थे. वे भी सही थे. वे चाहते थे कि उनका हीरो भी कुछ एक्स्ट्रा करे. अब मैं उस हिसाब से सोचता हूं तो लगता है कि हर व्यक्ति सही है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो मल्टी-स्टारर (Salman Khan and Shah Rukh Khan) करते हैं उनके लिए सब सही है और अगर वो नहीं करते हैं तो वे सभी के साथ सही नहीं हैं. अक्षय सर बेहद शानदार कॉमेडी करते आए हैं और मैंने देखा है कि वह एक्सपेरिमेंटल स्क्रिप्ट को भी स्वीकार करते हैं. कहानी चुनने का उनका अलग तरीका है, जो ज्यादातर अभिनेता नहीं चुनते. लेकिन दोनों ही सही हैं. हम इनकी तुलना नहीं कर सकते.

इसे भी पढ़ेंः
Lovlina Borgohain के खुलासे से मचा हड़कंप, खेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश, ओलंपिक संघ के महासचिव ने कही बड़ी बात

Maharashtra Politics: शिवसेना की बगावत ने कितनी बदली उद्धव ठाकरे की शख्सियत? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget