एक्सप्लोरर

फिल्म 'खिलाड़ी' के 28 साल हुए पूरे, अक्षय कुमार बोले- उनके करियर में मील का पत्थर है यह फिल्म

फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर 28 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ी के सेट की है. यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म के बाद ही उनका नाम खिलाड़ी पड़ा.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी को 28 साल पूरे हो गए. इस मौके पर अक्षय ने फिल्म के डायरेक्टर अब्बास-मस्तान के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की. फिल्म अक्षय कुमार और फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान की पहली बार साथ काम कर रहे थे और फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस की वजह से ही उनको 'खिलाड़ी' नाम दिया गया, जोकि आजतक उनके नाम से जुड़ गया है. लोग अक्षय को आज भी खिलाड़ी कुमार के नाम से बुलाते हैं. लोग उन्हें बॉलीवुड का खिलाड़ी भी कहा जाता है.

फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान फिल्म 'खिलाड़ी' के सेट पर की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. इसमें अक्षय कुमार अब्बास-मस्तान के बीच में खड़े हैं और फोटो के लिए पोज दे रहे हैं. तीनों के चेहरे एक बड़ी स्माइल दिख रही है. अब्बास मस्तान ने तस्वीर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'प्रिय अक्षय कुमार, आज खिलाड़ी को रिलीज हुए 28 साल हो गए हैं. एक साथ की हुई हमारी पहली फिल्म, नोस्टालॉजिक महसूस कर रहा हूं. पूरी टीम को याद कर रहा हूं. विशेषतौर पर जॉनी लीवर भाई को.'

यहां देखिए अक्षय कुमार का ट्वीट-

वहीं, अक्षय कुमार ने अब्बास-मस्तान के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा,'मैं यह कैसे भूल सकता हूं अब्बास-मस्तान भाई. यह सिर्फ कोई फिल्म नहीं है, बल्कि ये मेरे करियर का मील का पत्थर है. एक टाइटल जो मेरे समानार्थक हो गया है. खिलाडी देने के लिए आपका धन्यावाद.' आपको बता दें कि फिल्म खिलाड़ी 5 जून 1992 को रिलीज हुई थी. फिल्म में आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और सबीहा अहम किरदार में थे. फिल्म खिलाड़ी के बाद अक्षय ने खिलाड़ी फ्रेंचाइजी की कई फिल्में की जैसेः मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी. खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मि. एंड मिसेज खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, खिलाड़ी 420 और खिलाड़ी 786.

Forbes 2020 की हाईएस्ट पेड सेलेब्स की लिस्ट में अक्षय कुमार अकेले भारतीय

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget