एक्सप्लोरर

'खिचड़ी 3' की हुई अनाउंसमेंट, नई कहानी और पुराने किरदारों के साथ फिर लगेंगे हंसी के ठहाके, जानें- कब होगी रिलीज

Khichdi 3: खिचड़ी’ के फैंस के लिए अच्छी खबर है दरअसल इस फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट की अनाउंटमेंट हो गई है. चलिए जानते हैं खिचड़ी 3 कब रिलीज होगी>

Khichdi 3 Announced: कभी टीवी के फेमस शो खिचड़ी को पूरा परिवार साथ बैठकर देखता था और दिल खोलकर ठहाके भी लगते थे.बाद में इस शो पर फिल्म बनाई गई  जिसका पहला भाग 'खिचड़ी: द मूवी' 2010 में रिलीज़ हुआ था. इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग, ‘खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान’ 2023 में रिलीज़ हुआ.

वहीं अब ‘खिचड़ी’ के फैंस के लिए गुड न्यूज है. दरअसल फिल्म फ्रेंचाइजी अब अपनी तीसरी इंस्टॉलमेंट के साथ लौट रही है और  अभिनेता-निर्माता जेडी मजेठिया ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है. जेडी मजेठिया ‘खिचड़ी’ में हिमांशु के किरदार में नजर आते हैं.

खिचड़ी 3 की हुई अनाउंसमेंट
वहीं न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक जब मजीठिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "इस बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. केवल एक चीज तय हुई है कि हम इसे करना चाहते हैं और हम इसे करेंगे, तो अभी मुझे नहीं पता क्या होगा, कैसा होगा. मुख्य कलाकार निश्चित रूप से वापस आएंगे और हमें कुछ नए लोग भी मिलेंगे."

उन्होंने आगे कहा, “समय के साथ दर्शक समझदार हो गए हैं और वे जिस तरह के कंटेंटे को देखते हैं, उसके लिए उनकी डिमांड भी मैच्योर हो गई है. वे अब तमाशापूर्ण कॉमेडी नहीं. मजीठिया ने आगे कहा  कि जब बात खिचड़ी की आती है तो लोगों को ऐसी उम्मीदें नहीं होतीं. उन्होंने कहा, "खिचड़ी में बस एक चीज का ध्यान रख लो कि परिवार, दोस्तों को एक साथ बैठना चाहिए, देखना चाहिए और दिल खोलकर हंसना चाहिए. खिचड़ी एक तरह की पार्टी है...लोगों के लिए एक पिकनिक. तो संदेश क्या दे रहे हो वो अलग बात हो जाती है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jd Majethia (@jd_majethia)

खिचड़ी के पहले एपिसोड को लेकर सुनाया किस्सा
मजीठिया ने एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि जब खिचड़ी पहली बार टीवी पर 2002 में प्रसारित हुआ था. इसके शुरुआती एपिसोड में जयश्री के हाथों में मेंहदी लगी हुई दिखाई गई थी. इस पर परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने आपत्ति जताई, क्योंकि जयश्री विधवा थीं. उस एपिसोड में एक बहुत ही संवेदनशील विषय पर बात की गई थी. हालांकि, इसने भारत में कोई विवाद पैदा नहीं किया और वास्तव में इसे अचछा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन मुझे याद है कि इस बारे में मुझे पाकिस्तान से एक मेल मिला था.

वे आगे कहते हैं, "उस समय ईमेल भेजना आम बात नहीं थी. लेकिन सीमा पार से किसी ने मेरी ईमेल आईडी पता करने की कोशिश की और उस पर्टिकुलर एपिसोड के बारे में मुझे लिखा. उनके मेल में लिखा था, "सर, आपके शो के बहुत सारे फैन पाकिस्तान में भी हैं. आपका वह एपिसोड बहुत अच्छा था और मुद्दा भी बहुत रेलिवेंट था. पर वो सब मुद्दे हम हर दूसरे शो में देख ही लेते हैं. खिचड़ी हम इसलिए देखते हैं क्योंकि इसे देख कर हम हंसते हैं. तो इस शो में आप बस हंसाइये. ये सब मत कीजिए.”

खिचड़ी 3 कब रिलीज होगी?
खिचड़ी 3 की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट में पुराने किरादरो के साथ नए स्टार्स भी देखने को मिलेंगे तो एंटरटेनमेंट की डबल डोज देंगे. बता दें कि खिचड़ी 3 साल 2027 में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें:-
Malaika Arora ने ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में ढाया कहर, एक्ट्रेस की कमसिन अदाओं के दीवाने हुए फैंस, बोले- '51 की उम्र में 20+ की लगती हो..'

About the author निशा शर्मा

निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget