एक्सप्लोरर

Khel Khel Mein Vs Vedaa BO Day 5: श्रद्धा की फिल्म के आगे जॉन-अक्षय की फिल्मों का हुआ बुरा हाल, 5वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

KKM Vs Vedaa Box Office Collection: ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ वीकेंड और रक्षाबंधन के मौके पर भी खास कमाई नहीं कर पाई हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं.

Khel Khel Mein Vs Vedaa Box Office Collection Day 5: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्टारर ‘स्त्री 2’ के साथ ही सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ रिलीज हुई थी. तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की है लेकिन ‘स्त्री 2’ के आगे अक्षय और जॉन की मूवीज को दर्शक नसीब हीं हो रहे हैं. यहां तक की वीकेंड और रक्षाबंधन की छुट्टी के मौके पर भी इन दोनों फिल्मों की कमाई में कोई उछाल नहीं आया. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 5वें दिन यानी पहले सोमवार को ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’ ने  बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?

‘खेल खेल में’ ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘स्त्री 2’ के तूफान के आगे अक्षय कमार की ‘खेल खेल में’ का पूरा खेल बिगड़ा हुआ है. जहां ‘स्त्री 2’ पांच दिनों में 200 करोड़ के पार हो चुकी है. वहीं पिछले काफी समय से एक अदद हिट के लिए तरस रहे अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू तो मिला लेकिन ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पा रही है. ना तो ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के मौके पर तगड़ी ओपनिंग ले पाई ना ही वीकेंड और रक्षाबंधन के मौके पर इस फिल्म की कमाई में कोई खास तेजी आई. इसके चलते ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के पहले दिन 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 2.05 करोड़ रही. तीसरे दिन ‘खेल खेल में’ ने 3.1 करोड़ का कारोबार किया और चौथे दिन ‘खेल खेल में’ ने 24.19 फीसदी का उछाल लेते हुए 3.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘खेल खेल में’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 15.95 करोड़ रुपये हो गयी है.

वेदा ने रिलीज के पांचवें दिन कितना किया कलेक्शन?
जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर ‘वेदा’ भी ‘स्त्री 2’ के आगे फेल साबित हो गई है.  हालांकि , शुरुआत में फिल्म को अक्षय की 'खेल खेल में' पर बढ़त हासिल थी लेकिन बाद में यह कम हो गई. ये फिल्म भी सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आ रही है. ‘वेदा’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म  रिलीज के पहले दिन 6.3 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 1.8 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन ‘वेदा’ की कमाई 2.7 करोड़ रुपये रही जबकि चौथे दिन फिल्म ने 18.52 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 3.2 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेदा’ ने रिलीज के पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘वेदा’ का पांच दिनों का कुल कलेक्शन अब 15.50 करोड़ रुपये हो गया है.

वेदा और खेल खेल में’ का स्त्री 2 के आगे बुरा हाल
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम दोनों की फिल्में श्रद्धा कपूर की मूवी के आगे टिक नहीं पा रही हैं. दोनों ही फिल्मों के लिए आधी लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है. ‘वेदा’ और ‘खेल खेल में’  की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट काफी निराशाजनक है और अक्षय और जॉन के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन उम्मीद है कि वे अपनी अगली रिलीज के साथ वापसी करेंगे.

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Murder Case: 'जैसे इनके बाप का राज चल रहा हो...', किस पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhooth Bangla Box Office Day 6 Live: छठे दिन भी 'भूत बंगला' मचा रही धमाल, अब तक कलेक्शन 74 करोड़ के हुआ पार
Live: छठे दिन भी 'भूत बंगला' मचा रही धमाल, अब तक कलेक्शन 74 करोड़ के हुआ पार
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सलमान खान ने शुरू की वामशी संग फिल्म की शूटिंग, नयनतारा होंगी लीड हीरोइन, वीडियो वायरल
सलमान खान ने शुरू की वामशी संग फिल्म की शूटिंग, नयनतारा होंगी लीड हीरोइन
तमन्ना से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा की लाइफ में हुई मिस्ट्री वुमन की एंट्री, जानें- कौन हैं Aaliyah Qureshi, शाहरुख खान की फिल्म से किया था डेब्यू
विजय वर्मा की लाइफ में हुई मिस्ट्री वुमन की एंट्री, जानें- कौन हैं आलिया कुरैशी?

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: अहान-अनीत की धमाकेदार वापसी, सतरंगा' से मचाएंगे बवाल! | Bollywood Masala
Iran US War ceasefire: ईरान का Trump को करारा जवाब! Ceasefire को बताया 'धोखा'! | IRGC | Ghalibaf
IRGC Firing On Ship in Hormuz:Trump के Ceasefire बढ़ाते ही भड़का ईरान ,IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग!
US-Iran War: Trump की नाकाबंदी से भड़का ईरान | Strait of Hormuz Crisis | Ceasefire | Middle East
Islamabad Peace Talks : इंटरनेशनल मंच पर Pakistan शर्मिंदा Iran ने पलटी मार दी! | Ceasefire | USA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
बंगाली या बाहरी, चुनाव जीती तो बीजेपी किसे बनाएगी मुख्यमंत्री, भरे मंच से अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
नेपाल की बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 26 दिन में ही दिया इस्तीफा
नेपाल की बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 26 दिन में ही दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने CM ममता बनर्जी से की बात, 'वो एक बेहद मुश्किल...'
पश्चिम बंगाल चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने CM ममता बनर्जी से की बात, 'वो एक बेहद मुश्किल...'
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
Explained: सूद समेत 12 बिलियन डॉलर लौटाएंगे ट्रंप! US टैरिफ के मुआवजे में भारत को कब और कैसे मिलेगा रिफंड?
सूद समेत 12 बिलियन डॉलर लौटाएंगे ट्रंप! US टैरिफ के मुआवजे में भारत को कब और कैसे मिलेगा पैसा?
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, आसमान में गरजे तेजस-सुखोई और जगुआर, देखें Video 
स्मार्ट मीटर गड़बड़ है या नहीं, कैसे लगाएं पता? ये 5 टिप्स आसान करेंगे हर दिक्कत
स्मार्ट मीटर गड़बड़ है या नहीं, कैसे लगाएं पता? ये 5 टिप्स आसान करेंगे हर दिक्कत
Embed widget