एक्सप्लोरर

Kesari 2 Box Office Day 1 Prediction: सनी देओल की 'जाट' को धूल चटाएगी 'केसरी 2', बॉक्स ऑफिस पर करेगी धांसू ओपनिंग

Kesari 2 Box Office Day 1 Prediction: केसरी 2 का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो गया था जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज बना दिया है. अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन भी सामने आने लगा है. 

Kesari 2 Box Office Day 1 Prediction: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'केसरी 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के लिए तैयार है. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 'केसरी 2' का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो गया था जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज बना दिया है. अब फिल्म की रिलीज में अब महज पांच दिन रह गए हैं और अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन सामने आने लगा है. 

'केसरी 2' पहले दिन के शानदार कलेक्शन के साथ साल 2025 की टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो सकती है. कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ये कोर्टरूम-ड्रामा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपए कमा सकती है. ये आंकड़े 20 करोड़ के करीब भी पहुंच सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो फिल्म सनी देओल की 'जाट' के ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ देगी.

ओपनिंग कलेक्शन में 'जाट' को मात देगी 'केसरी 2'!
सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.62 करौड़ रुपए से अपना खाता खोला था. इस कलेक्शन के साथ 'जाट' ने 2025 की चौथी बेस्ट ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. लेकिन अब 15 करोड़ के प्रीडिक्टिड ओपनिंग कलेक्शन के साथ ये खिताब 'केसरी 2' अपने नाम कर लेगी.

2025 की टॉप 5 हाइएस्ट ओपनिंग फिल्में 
छावा – 33.10 करोड़
सिकंदर – 30.06 करोड़
स्काई फोर्स – 15.30 करोड़
जाट – 9.62 करोड़
देवा – 5.78 करोड़

'केसरी 2' के बारे में
जालियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी कहानी दिखाती फिल्म 'केसरी 2' को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय कुमार एडवोकेट सी शंकर नायर के किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा अनन्या पांडे और आर माधवन भी फिल्म में अहम भूमिकाएं अदा करते नजर आएंगे.

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें 'भूत बंगला', 'जॉली एलएलबी 3', 'हेरा फेरी 3' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Waqf (Amendment) Act 2025: थलापति विजय ने वक्फ संशोधन एक्ट 2025 को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Wednesday Box Office Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
Live: बुधवार को 'धुरंधर 2' और 'डकैत' पर भारी पड़ी रही साउथ की फिल्म, 10 बजे तक का कलेक्शन
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'भूत बंगला' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें कैसी है अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की ये फिल्म
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल
'मंडे को बैठ जाएगी फिल्म', 'धुरंधर' के लिए बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स ने कही थी ऐसी बातें, कुणाल कोहली ने खोली पोल

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget