एक्सप्लोरर

बड़े फिल्मकारों से कैटरीना कैफ ने की अपील, कहा-उन्हें बनानी चाहिएं वुमेन सेंट्रिक फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर सफलता और अच्छे विषय आधारित फिल्मों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही कैटरीना कैफ का मानना है कि बड़े फिल्मकारों को वुमेन सेंट्रिक फिल्में बनानी चाहिए.

बॉक्स ऑफिस पर सफलता और अच्छे विषय आधारित फिल्मों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही कैटरीना कैफ का मानना है कि बड़े फिल्मकारों को वुमेन सेंट्रिक फिल्में बनानी चाहिए. कैटरीना का कहना है कि वह अपने करियर के ऐसे मुकाम पर पहुंच गईं हैं जहां ग्लैमरस किरदारों से अधिक उन्हें चुनौतीपूर्ण किरदार आकर्षित करते हैं. कैटरीना कैफ ने कहा, ‘‘ एक अभिनेता के तौर पर और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए, मुझे सीखना होगा तथा अलग-अलग किरदार करने होंगे और प्रयोग करना होगा. मुझे ऐसे किरदार करने होंगे जो मुझे चुनौतीपूर्ण लगे. इसलिए मुझे ऐसे निर्देशकों के साथ काम करना होगा जो मेरे उन पहलुओं को उभार सके, यह मैं बड़े पर्दे पर देखना चाहती हूं.’’
View this post on Instagram
 

Ms. Kumud Raina - employment consultant #Bharat

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

उन्होंने कहा, ‘‘ यह सही संतुलन बनाने का मामला है. जिस साल मैंने फिल्म ‘राजनीति’ की थी, उस साल मैंने ग्लैमरस फिल्म ‘तीसमार खान’ भी की थी.’’ अदाकारा ने कहा, ‘‘ हमें चाहिए कि बड़े कमर्शियल फिल्मकार महिला केन्द्रित फिल्में बनाए. मैं चाहती हूं ऐसा हो. मैंने जोया अख्तर और दूसरे दोस्तों को यह कहा है. मैं ऐसा होता देखना चाहती हूं.’’
कैटरीना की आने वाली फिल्म ‘भारत’ है. इसमें पहले प्रियंका चोपड़ा उनका किरदार निभाने वाली थी लेकिन अदाकार ने अपनी शादी के चलते यह फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद यह किरदार कैटरीना की झोली में आया. ‘भारत’ एक कालखंड पर आधारित फिल्म है. इसमें सलमान खान भारत का किरदार निभा रहे हैं.
View this post on Instagram
 

Back 2 back promotions ????

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कैटरीना ने फिल्म मिलने पर कहा, ‘‘ यह फिल्म अचानक ही मुझे मिली. मैं ट्रेडमिल पर थी और मुझे अली (फिल्म के निर्देशक) का फोन आया. मैंने कहा, क्या तुम मजाक रह रहे हो? क्योंकि वह कुछ दिनों में ही फिल्म की शूटिंग के लिए निकलने वाले थे. अली ने कहा कि कुछ कारणों के चलते बदलाव किए गए हैं. उन्होंने मुझे पटकथा भेजी और मुझे वह काफी पसंद आई. मुझे लगा कि फिल्म में मेरे लिए काफी कुछ है. यह बेहतरीन अनुभव रहा.’’ फिल्म ईद पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget