एक्सप्लोरर

'ये रसमलाई जीत की तरह लग रही है...' कार्तिक आर्यन ने एक साल बाद चखा चीनी का स्वाद, वीडियो शेयर कर बताई वजह

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग खत्म की है. शूटिंग की वजह से कार्तिक आर्यन खुद की डाइट और फिटनेस का खास ख्याल रख रहे थे.

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ दिखाई दिए थे. अब उन्होंने हाल ही में कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग खत्म की है. फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही कार्तिक आर्यन ने अपनी फेवरेट मिठाई खाई और बताया है कि उन्होंने एक साल से चीनी नहीं खाई थी.

दरअसल अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग की वजह से कार्तिक आर्यन खुद की डाइट और फिटनेस का खास ख्याल रख रहे थे. ऐसे में एक्टर ने मीठे से दूरी बनाई हुई थी. फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद एक्टर ने रसमलाई खाकर अपना ये व्रत तोड़ा जिसके वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

'एक साल बाद चीनी खा रहा हूं...'
कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है,इसमें उनके साथ 'चंदू चैंपियन' के डायरेक्टर कबीर खान और बाकी क्रू दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कबीर खान कार्तिक को रसमलाई खिला रहे हैं. कार्तिक रसमलाई खाते हैं और कबीर खान को गले भी लगाते हैं. वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा-  'ये रसमलाई जीत की तरह लग रही है! आखिरकार एक साल बाद चीनी खा रहा हूं!'

इस शख्स को बताया मोटीवेशन
कार्तिक ने आगे लिखा- 'एक साल से ज्यादा की तैयारी और दुनियाभर में 8 महीने की दिन-रात की शूटिंग के बाद, आज हमने 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग जर्नी पूरी की और यह मेरी पसंदीदा रसमलाई से  मीठी नहीं हो सकती थी- उस शख्स की तरफ से जिसने मेरे लिए यह चुनौती से भरा रास्ता बनाया. आप एक डीप मोटीवेशन रहे हैं सर कबीर खान.'

बता दें कि कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'चंदू चैंपियन' इसी साल 14 जून को ईद-अल-अजह के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: 'बाथरूम में माइक लगे हैं...', बिग बॉस 17 को लेकर ईशा मालवीय ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget