एक्सप्लोरर

करणी सेना ने रुकवाई अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग, ये है वजह

करणी सेना ने तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग को रोक दिया. इससे पहले भी फिल्म 'पद्मावत' को करणी सेना का विरोध झेलना पड़ा था.

ऐतिहासिक मुद्दों पर बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों पर अपना कड़ा रुख रखने वाली करणी सेना एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में करणी सेना ने फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग को रुकवा दिया है. फिल्म में बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कूमार मुख्य किरदार में होंगे. फिल्म में अक्षय कुमार राजपूत महाराज पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते दिखेंगे. बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार करणी सेना ने फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की बात पर शूटिंग को रोक दिया है.

खबरों के अनुसार महिपाल सिंह मकाराना के नेतृत्व में करणी सेना के सदस्यों ने 'पृथ्वीराज' के सेट पर पहुंच कर फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है. हालांकि उन्होंने वहां पर किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की है. फिल्म के निर्देशक चन्द्र प्रकाश द्विवेदी से मिल कर करणी सेना के सदस्यों ने उन्हें तथ्यों के साथ छेड़छाड़ ना करने की सलाह दी है. इसके साथ ही उन्हें जयपुर के पास जमवारामगढ़ गांव में शूटिंग रोकने के लिए कहा गया है. जिस वक्त करणी सेना फिल्म की शूटिंग को रोकने के लिए पहुंची थी उस वक्त अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर मौजूद नहीं थे.

फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, आशुतोष राणा और सोनु सूद को अहम किरदार में देखा जाएगा. इस फिल्म में 2017 में मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज की पत्नी संयुक्ता का किरदार निभाती दिखेंगी. बता दें कि इससे पहले भी फिल्म 'पद्मावत' को करणी सेना का विरोध झेलना पड़ा था. फिल्म पद्मावत का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. फिल्म में संजय लीला भंसाली पर करणी सेना ने तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था.

तलाक के बाद आई पति की याद, रात को ऋतिक रोशन से मिलने उनके घर पहुंचीं सुजैन खान बारिश में भीगते हुए रोमांस करते नजर आए सिद्धार्थ और शहनाज, तस्वीर हुई वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' बनी 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget