एक्सप्लोरर

Murder Mubarak: 11 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी, करिश्मा कपूर ने क्यों लिया इतना लंबा ब्रेक? एक्ट्रेस ने खुद बताई इसकी वजह

Karisma Kapoor On Career: करिश्मा कपूर लंबे समय बाद फिल्म मर्डर मुबारक से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. अब उन्होंने इतना लंबा ब्रेक लेने की वजह बताई है.

Karisma Kapoor On Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पिछले कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन पर बहुत कम नजर आई हैं, लेकिन अब वह फिल्म मर्डर मुबारक से एक दशक बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं. हालांकि, इस बीच उन्होंने कुछ वेब सीरीज में काम किया है. इस बीच करिश्मा कपूर ने कहा कि उन्हें 'कमबैक' जैसा लेबल बिल्कुल भी पसंद नहीं है. इसके अलावा उन्होंने सिल्वर स्क्रीन से इतने लंबे समय तक दूर रहने की वजह भी बताई है.

करिश्मा कपूर ने बताई फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह

ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान करिश्मा कपूर ने फिल्मों से लंबे गैप को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ये मेरी चॉइस थी. मेरे बच्चे छोटे थे. मैं घर पर रहना चाहती थी. मैंने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. मैं स्कूल के बाद काम करने लगी थी और मैंने एक के बाद एक कई फिल्में की हैं. मैंने कई सालों तक एक दिन में चार शिफ्ट और एक दिन में तीन शिफ्ट में काम किया है.' 

'मेरी हर साल 8 से 10 फिल्में रिलीज होती थी. शुक्र है कि उनमें से ज्यादातर सफल रही हैं. मैंने बहुत काम किया था और मुझे लगता है कि इससे मैं बहुत थक गई थी और फिर मैंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया, क्योंकि मैं 100 दिनों के लंबे आउटडोर शूट शेड्यूल के लिए नहीं जाना चाहती थी और इसके बजाय मैंने एक आसान राह चुनी.' 

'कमबैक' लेबल बिल्कुल भी नहीं है पसंद

करिश्मा कपूर ने ये भी बताया कि वह उन्हें 'कमबैक' टैग बिल्कुल भी पसंद नहीं है. उन्होंने कहा, 'आप मुझे बताओ कि जब कोई कुछ सालों के बाद ऑफिस वापस आता है, तो क्या वह कॉर्पोरेट जगत में वापसी कर रहा है या नहीं? वह अभी काम पर वापस आया है. और लोग उस व्यक्ति के साथ सामान्य व्यवहार करते हैं. मुझे लगता है कि एक्टर्स के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए. चाहे वह पुरुष हों या महिला, लेकिन इसे खासकर महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है'.

बताते चलें कि करिश्मा कपूर की फिल्म मर्डर मुबारक का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जिसमें सारा अली खान भी नजर आएंगी. पिछली बार करिश्मा ने 'डेंजरस इश्क' में किया था, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें-Bhojpuri News: कड़ाके की धूप में खून से लथपथ नजर आए पवन सिंह! वायरल उनकी फिल्म बॉस का एक्शन सीन वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आमिर खान से ज्यादा बड़े परफेक्शनिस्ट गोविंदा हैं', को-एक्टर शगुफ्ता बोलीं- 25 बार रिहर्सल करते थे
'आमिर खान से ज्यादा बड़े परफेक्शनिस्ट गोविंदा हैं', को-एक्टर शगुफ्ता बोलीं- 25 बार रिहर्सल करते थे
'मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना', तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक, दी खुली चेतावनी
'मैं लौट आऊंगा तेरी बैंड बजाने, औकात में रहना', तनिष्क बागची पर भड़के अमाल मलिक
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
'पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज
Saturday Box Office: 'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल
'जन नायकन' बनी बॉक्स ऑफिस किंग, 'धमाल 4' को इस साउथ फिल्म ने पछाड़ा, 'द ओडिसी' का शनिवार को ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget