एक्सप्लोरर

संजय कपूर के निधन के बाद कौन संभालेगा 31 हजार करोड़ की कंपनी? बेटी समायरा या कोई और?

Sunjay Kapur Business Successor: संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार की वैल्यू 31 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है. संजय के निधन के बाद से ही लोग उनके सक्सेसर को लेकर सवाल कर रहे हैं.

Sunjay Kapur Business Successor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून, 2025 को निधन हो गया था. यूके में पोलो खेलते हुए उन्हें हार्ट अटैक आ गया था. संजय कपूर की अपनी कंपनी है जिसकी वैल्यू 31 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है. अब संजय के निधन के बाद ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि उनका बिजनेस कौन टेकओवर करेगा?

संजय कपूर का कोई भाई नहीं है. उनके पिता का पहले ही निधन हो गया था. संजय की दो बहनें हैं जिनके नाम मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी हैं. पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि संजय कपूर को अब उनकी दोनों बहनों में से कोई संभाल सकता है. हालांकि कंपनी या उनकी फैमिली की तरफ से अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Image

बड़ी बेटी समायरा संभालेंगी पिता का बिजनेस?
आमतौर पर किसी भी शख्स के निधन के बाद उसकी प्रॉपर्टी, घर और बिजनेस पर बच्चों का हक है और वही उसे आगे बढ़ाते हैं. संजय कपूर के भी तीन बच्चे हैं. एक्स वाइफ करिश्मा कपूर से संजय की एक बेटी समायरा (20 साल) और बेटा किआन (14 साल) है. वहीं तीसरी वाइफ प्रिया सचदेवा से उनका एक 6 साल का बेटा है. ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि क्या संजय की बड़ी बेटी समायरा उनका बिजनेस टेकओवर कर सकती हैं? क्योंकि समायरा संजय के तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं और बालिग हैं.

Image

अभी किसके हाथ में हैं कंपनी की कमान?
हालांकि संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने इस पर साफ जवाब दिया है. कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल उनके तीनों बच्चों में से कोई भी उनका बिजनेस संभालने के लिए तैयार नहीं हैं. ऐसे में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मिलकर कंपनी के नए चेयरमैन का चुनाव करेंगे. फिलहाल कंपनी की बागडोर मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विवेक विक्रम सिंह संभाल रहे हैं.

संजय कपूर की कंपनी के बारे में
संजय कपूर सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) के चेयरमैन थे. इस कंपनी को उनके पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर ने शुरू किया था. गुरुग्राम बेस्ड उनकी कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget