एक्सप्लोरर

अभिषेक से हो गई थी सगाई, फिर क्यों बच्चन परिवार की बहू नहीं बन पाईं करिश्मा कपूर, किसने तोड़ा रिश्ता?

Karisma Kapoor And Abhishek Bachchan Love Story: 5 साल की डेटिंग के बाद करिश्मा और अभिषेक ने सगाई की थी. लेकिन क्या वजह थी कि दोनों की शादी नहीं हो पाई.

Karisma Kapoor And Abhishek Bachchan Love Story: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा करिश्मा कपूर 50 साल की हो चुकी हैं. एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबीता कपूर के घर करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था. शुरू से ही फिल्मों की ओर उनका रुझान था और आगे जाकर वे बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस बनीं.

बॉलीवुड में 90 के दशक में एक्ट्रेस ने एकतरफा राज किया था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से की थी. इसके बाद पुलिस ऑफिसर और राजा बाबू जैसी फिल्मों से एक्ट्रेस ने खुद को बॉलीवुड में स्थापित किया.

राजा हिंदुस्तानी ने बनाया स्टार

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में ढेरों फिमों में काम किया. महज 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली करिश्मा को स्टार का दर्जा फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' से मिला था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अपने सफल करियर में उन्होंने कुली नं 1, जुड़वा, हीरो नं. 1, बीवी नं 1, हसीना मान जाएगी, दुल्हन हम ले जाएंगे, चल मेरे भाई और साजन चले ससुराल जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.

अभिषेक बच्चन को 5 साल तक किया डेट

बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने से पहले करिश्मा कपूर ने एक्टर अभिषेक बच्चन को डेट किया था. दोनों की डेटिंग करीब पांच साल तक चली थी. गौरतलब है कि करिश्मा को उस समय अभिषेक से प्यार हुआ था जब जूनियर बच्चन का बॉलीवुड में डेब्यू तक नहीं हुआ था.

2002 में हुई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का फैसला कर लिया था. शुरुआत में दोनों के घर वाले भी इनके रिश्ते से खुश थे. बच्चन और कपूर परिवार खास रिश्ते में बंधने के लिए तैयार थे. साल 2002 में दोनों ने पांच साल की डेटिंग के बाद सगाई कर ली थी.

नहीं हो पाई करिश्मा-अभिषेक की शादी

सगाई के बाद करिश्मा और अभिषेक शादी के बंधन में नहीं बंध पाए थे. दोनों की सगाई टूटने का कारण जाया बच्चन और बबीता कपूर को माना जाता है. दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जया चाहती थी कि करिश्मा शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दें. लेकिन कपूर परिवार और करिश्मा को ये शर्त मंजूर नहीं थी.

वहीं टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि उस समय बिग बी आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. वे करोड़ों रुपये के कर्जे में डूबे हुए थे. कपूर फैमिली इस बात को लेकर भी परेशान थी. इसके अलावा करिश्मा की मां बबीता चाहती थी कि अभिषेक की फाइनेंशियल कंडीशन ओपन की जाएगी. वहीं बबीता नहीं नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी किसी स्ट्रगलर से शादी करें. सगाई के दौरान अभिषेक का बॉलीवुड में डेब्यू हुआ ही था. इन सभी कारणों की वजह से करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया.

यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor Birthday: 16 की उम्र में डेब्यू, एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, 90 के दशक में बॉलीवुड पर किया एकतरफा राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget