एक्सप्लोरर

मां बनने का मतलब घर की जिम्मेदारियों से बंधना नहीं : करीना

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्म के महज चार महीने बाद ही अप्रैल में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू कर देंगी. अभिनेत्री का कहना है कि वह खुद को काम और परिवार के बीच आसानी से संतुलन बना सकने वाली महिला के रूप में देखती हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालने (मल्टी-टास्किंग) में माहिर होती हैं. करीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. यह पूछे जाने पर कि वह काम और मातृत्व के बीच कैसे संतुलन बनाती हैं, करीना ने बताया, "मैंने हमेशा अपने काम और शादी के बीच संतुलन बनाए रखा है. लोगों को लगा कि मैं ऐसा नहीं कर सकूंगी, लेकिन मैंने कर दिखाया. मैं इसे जारी रखूंगी. मुझे लगता है कि महिलाएं एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालना बखूबी जानती हैं." करीना (36) के मुताबिक, "आजकल आप कामकाजी महिलाओं को बाहर जाकर काम करते देखते हैं, अगर आपका परिवार है, बच्चा है.. तो इसका मतलब यह नहीं कि आप घर की जिम्मेदारियों से बंधी हैं. परिवार और काम के बीच संतुलन बिठाने के समय होता है." उन्होंने कहा कि वह और सैफ, दोनों बतौर माता-पिता जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं. गर्भावस्था के दौरान शोस्टॉपर बनकर करीना ने रैंप वॉक किया था और बेटे को जन्म देने के बाद हाल ही में वह एक बार फिर लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आई थीं. करीना ने बताया कि अप्रैल में वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू कर देंगी और बॉडी को फिर से सही शेप में लाने के लिए उन्होंने एक्सरसाइज भी शुरू कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी देओल से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म की हो रही एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'बंटवारा 1947' से ज्यादा हो रही 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'भारत ने 10 साल से बैन किया है...', पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
'भारत ने 10 साल से बैन किया...' आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
5,000 करोड़ नेटवर्थ वाले टॉम क्रूज को मल्लिका शेरावत पर है क्रश? एक्ट्रेस बोलीं- साथ में पार्टी करते हैं...
5,000 करोड़ के मालिक टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश? एक्ट्रेस के खुलासे ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget