एक्सप्लोरर

सनी देओल का फूटा था मीडिया पर गुस्सा, एक्टर के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, कहा- 'ये अनादर है..'

Karan Johar Supports Sunny Deol: करण जौहर ने सनी देओल के गुस्से वाले बयान के सपोर्ट में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने मीडिया को सलाह दी कि संवेदनशील तरीके से काम करें.

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र से जुड़ी गलत खबर को लेकर सनी देओल ने गुरुवार को मीडिया पर नाराजगी जताई. करण जौहर ने सनी देओल के बयान को सपोर्ट किया और कहा कि यह कवरेज नहीं अपमान है.

फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा और मीडिया को संवेदनशील तरीके से काम करने की सलाह दी.

करण जौहर ने सनी देओल के सपोर्ट में क्या लिखा?

उन्होंने लिखा, "जब बुनियादी शिष्टाचार और संवेदनशीलता हमारे दिलों और हमारे कार्यों से निकल जाती है, तो हम जानते हैं कि हम कितने खराब हो चुके हैं."

उन्होंने पोस्ट में देओल परिवार को अकेला छोड़ने की बात कही और लिखा, "प्लीज परिवार को अकेला छोड़ दें, वे पहले से ही भावनात्मक रूप से बहुत कुछ झेल रहे हैं. एक दिग्गज कलाकार जिसने फिल्म उद्योग में इतना बड़ा योगदान दिया है, उसका पपराजी और मीडिया सर्कस देखना दिल दहला देने वाला है, यह कवरेज नहीं, बल्कि अनादर है."


सनी देओल का फूटा था मीडिया पर गुस्सा, एक्टर के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, कहा- 'ये अनादर है..

सनी देओल ने गलत खबर को लेकर मीडिया पर जाहिर की थी नाराजगी

इससे पहले गुरुवार की सुबह सनी देओल ने घर के बाहर कवरेज के लिए खड़ी मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने पहले मीडिया के सामने हाथ जोड़े और फिर चिल्लाकर कहा, "घर पर तुम्हारा परिवार, माता-पिता और बच्चे हैं, और तुम ऐसे वीडियो बना रहे हो जैसे कि तुम बेवकूफ हो, शर्म नहीं आती."

11 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक्टर से जुड़ी गलत खबर फैल गई थी. बाद में हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खंडन किया था और ऐसी खबरों को गैरजिम्मेदाराना और असंवेदनशील बताया था.

दूसरी तरफ धर्मेंद्र की हालत स्थिर है. उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. हालांकि, घर पर उनका इलाज जारी है. बता दें कि धर्मेंद्र की इस समय 89 साल के हैं और अगले महीने की 8 तारीख को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3', जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का 6 बजे का कलेक्शन
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मंत्री आशीष शेल्लार ने की एक्टर से मुलाकात
टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और की जान लेना चाहते थे हमलावर, पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और को मारना चाहते थे हमलावर, पूछताछ में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget