एक्सप्लोरर

अपने सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर करण जौहर ने कहा, मैं जो हूं, उस पर मुझे गर्व है

करण जौहर ने अपने सेक्सुअल ओरिएंटेशन को लेकर कहा है कि वो जो भी हैं, उस पर उन्हें गर्व है.

नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर कहा कि वह जो हैं, उस पर उन्हें गर्व है. 'साहित्य आजतक' के तीसरे सत्र में शामिल करण जौहर ने शनिवार को कहा, "मैं जो हूं उस पर मुझे गर्व है. मुझे इस बारे में जो कुछ कहना था, वो मैंने अपनी किताब 'एन अनसूटेबल ब्वाय' में कह दिया था. इसमें जो लिखा वो सच है. कई लोगों का कहना है कि मैंने इसमें पूरा क्यों नहीं लिखा, लेकिन ये मेरा अधिकार है कि मैं क्या लिखूं. इसे लेकर मेरी काफी ट्रोलिंग भी हुई."

बॉलीवुड में अपनी दोस्ती और रिश्तों में कड़वाहट पर करण ने कहा, "उनका करीना से विवाद रहा. एक साल तक दोनों में बात नहीं हुई. जब मेरे पिता की तबियत ठीक नहीं थी, तब करीना ने मुझे फोन किया. बाद में हमें महसूस हुआ कि ये कितना बचपना था. वो मुझसे 10 साल छोटी है."

वहीं काजोल से विवाद पर उन्होंने कहा, "मैं उसे बहुत प्यार करता हूं. हमारे बीच विवाद हुआ पर अब वो पास्ट है. हमारी बॉन्डिंग अलग तरह की है."

फिल्म निर्माता ने कहा, "शाहरुख और आदित्य चोपड़ा की वजह से मैं निर्देशक बना. जब मैंने शाहरुख के साथ काम करना शुरू किया, तब वे स्टार बन चुके थे. हर रिश्ते की तरह हमारे रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव रहा, काम और पर्सनल रिश्ते अलग-अलग हैं. हमारे बीच बॉन्डिंग हमेशा रहेगी. एक भी दिन के लिए हमारे रिश्ते में कभी कड़वाहट नहीं आई."

एलीट क्लास पर आधारित फिल्में बनाने को लेकर करण ने कहा, "मैंने कई बार गैरपारंपरिक तरीके की फिल्में भी बनाई, लेकिन मुझे इसका क्रेडिट नहीं मिला. मैंने 'माय नेम इज खान' बनाई, बॉम्बे टॉकीज में एक फिल्म की, लेकिन उसकी बात नहीं हुई. यदि मेरा नाम 'करण कश्यप' होता तो मुझे और क्रेडिट मिल जाता."

फिल्म निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर जारी विवाद पर उन्होंने कहा कि फिल्म को शांति से रिलीज होने देना चाहिए.

'साहित्य आजतक' के सेशन में बातचीत के दौरान करण ने शाहरुख खान के बेटे को बॉलीवुड का दूसरा बड़ा सुपरस्टार बताया.

उन्होंने कहा, "आर्यन खान भी शाहरुख की तरह हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे साबित होंगे. मैं सोचता हूं कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन भविष्य के ह्यूज सुपरस्टार साबित होंगे, इसलिए नहीं कि वो शाहरुख के बेटे हैं, बल्कि उसमें प्रतिभा है."

नेपोटिज्म पर जारी विवाद पर अपनी राय रखते हुए करण ने माना कि वह खुद इसका हिस्सा हैं.

उन्होंने कहा, "ये हर इंडस्ट्री में है. चूंकि मेरे पिता निर्माता थे, मुझे इसका फायदा मिला और उस वजह से मैं फिल्ममेकर बना. मैं क्वालिफाइड नहीं था, मैं फिल्मों में एजुकेटेड नहीं था, ये बात मैं मानता हूं कि पिता की वजह से मुझे मौके मिले. आप इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो आप को ईजी एक्सेस जरूर मिलता है, लेकिन इसे मेंटेन करना मुश्किल हो जाता. मेरे जैसे कई इसे हासिल कर लेते हैं और कई नहीं. नेपोटिज्म एक कार्ड है जो सिर्फ मौका देने में मदद करता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 9.30 बजे तक 47 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget