एक्सप्लोरर

Karan Deol Wedding: देओल परिवार में जश्न, करण और दृशा के रिसेप्शन में पहुंचे दादा धर्मेंद्र के कई पुराने दोस्त, शत्रुघन सिन्हा-अनुपम खेर संग दिए पोज

Karan-Drisha Wedding Reception: करण और दृशा के रिसेप्शन में धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके और उनके पुराने दोस्त पहुंचे. इस दौरान 90 के दशक के सितारों का जमावड़ा नजर आया.

Karan-Drisha Wedding Reception: धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती दृशा आचार्य से शादी कर ली है. दोनों ने मुम्बई के ताज लैंड्स एंड होटल में 18 जून को सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया है. 18 जून ही इसी होटल में दोनों की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी हुई जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की.

करण और दृशा के रिसेप्शन में धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके और उनके पुराने दोस्त पहुंचे. इस दौरान 90 के दशक के सितारों का जमावड़ा नजर आया. वेडिंग रिसेप्शन से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं, जिनमें शत्रुघन सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, जैकी श्रॉफ, राज बब्बर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं.  

रिसेप्शन में पहुंचे धर्मेंद्र के पुराने साथी
धर्मेंद्र अपने पोते करण और दृशा के रिसेप्शन में ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्मार्ट लग रहे थे. इस दौरान उनके दोस्त शत्रुघन सिंहा भी उनके साथ दिखाई दे रहे थे. शत्रुघन ब्लू लाइनिंग डिजाइन के साथ मैचिंग वेस्ट कोट, पैंट और स्टॉल डाले दिखाई दिए. उन्होंने अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ पैपराजी के सामने पोज दिए.

Karan Deol Wedding: देओल परिवार में जश्न, करण और दृशा के रिसेप्शन में पहुंचे दादा धर्मेंद्र के कई पुराने दोस्त, शत्रुघन सिन्हा-अनुपम खेर संग दिए पोज

करण-दृशा की रिसेप्शन पार्टी में एक्टर जैकी श्रॉफ भी पहुंचे. ब्लैक ब्लेजर के साथ ग्रे पैंट और लाल टोपी पहने वे काफी डैशिंग लग रहे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

राज बब्बर और अनुपम खेर ने भी की शिरकत
इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर भी पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान वे ऑल ब्लैक सूट में नजर आए.

Karan Deol Wedding: देओल परिवार में जश्न, करण और दृशा के रिसेप्शन में पहुंचे दादा धर्मेंद्र के कई पुराने दोस्त, शत्रुघन सिन्हा-अनुपम खेर संग दिए पोज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और धर्मेंद्र के खास दोस्त अनुपम खेर ने भी करण और दृशा के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की. इस दौरान उनके एक हाथ में प्लास्टर दिखा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ झलकियां शेयर की हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

पत्नी के साथ प्रेम चोपड़ा भी हुए पार्टी में शामिल
वेडिंग रिसेप्शन में धर्मेंद्र के करीबी और एक्टर प्रेम चोपड़ा भी अपनी पत्नी उमा चोपड़ा के साथ पहुंचे. जहां प्रेम ब्लैक कोट पैंट में दिखे तो वहीं उनकी पत्नी भी ब्लैक एंड गोल्डन बनारसी सूट में नजर आईं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यंग एक्टर्स ने लूटी महफिल
इसके अलावा करण-दृशा की रिसेप्शन पार्टी में सुनील शेट्टी, आमिर खान, सलमान खान, दीपिका पादूकोण और रणवीर सिंह, अपनी वाइफ गिन्नी के साथ कपिल शर्मा, वत्सल सेठ और इशिता दत्ता जैसे एक्टर्स ने भी शिरकत की.

ये भी पढ़ें: Adipurush: प्रभास की 'आदिपुरुष' ने रिलीज के तीन दिन में ही बना डाले ये रिकॉर्ड, रचा इतिहास, 'पठान' सहित इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 9.30 बजे तक 47 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget