एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala की हत्या से कपिल शर्मा हैरान, हिमांशी खुराना का भी आया रिएक्शन

Sidhu Moose Wala Death: पंजाबी सिंगर और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से हर कोई हैरान है. कपिल शर्मा ने भी दुख व्यक्त किया है.

Sidhu Moose Wala Death: रविवार का दिन पंजाब फिल्म और म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं रहा. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मानसा में दिनदहाड़े दर्जनों गोलियां मार कर हत्या कर दी गई. इस घटना से सिर्फ मानसा में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में सनसनी फैल गई. घटना पर राजनेताओं से लेकर एंटरटेनमेंट जगत तक के लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कॉमेडियन और अभिनेता कपिश शर्मा ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उनके अलावा पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने भी संवेदना व्यक्त की है.

कपिल शर्मा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खब पर दुख भी व्यक्त किया और हैरानी भी जताई. उन्होंने ट्वीट किया, "सतनाम श्री वाहेगुरू, बेहद हैरान करने वाला और बेहद दुखी करने वाला. एक महान कलाकार और शानदार इंसान,भगवान उनके परिवार को ताकत दे."

 

पंजाबी अभिनेत्री और बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना भी इस खबर से सदमे में हैं और उनका कहना है कि वो कुछ बोलने की स्थिती में नहीं हैं. हिमांशी ने सिद्धू को भाई बताते हुए लिखा, "कुछ कहने की स्थिती में नहीं हूं. आपकी आत्मा को शांति मिले भाई."

 

इसके अलावा बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे और रैपर एवं एक्टर आसिम रियाज़ ने भी इस खबर पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले सिद्धू मूसेवाला."

एक दिन पहले हटाई गई थी सुरक्षा

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस एक दिन पहले ही वापस ली थी और ये घटना हो गई. इसके बाद से राजनीतिक हमले भी शुरू हो गए हैं. पुलिस उपाधीक्षक (मानसा) गोबिंदर सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगीं. हमले के समय वह एक गांव में अपनी जीप में थे.

मानसा के सिविल सर्जन डॉक्टर रंजीत राय ने बताया है कि सिविल अस्पताल लाए जाने से पहले ही मूसेवाला की मौत हो चुकी थी. मूसेवाला ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला से हार गए थे.

Sidhu Moose Wala: कौन थे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला? जिनकी दिन दहाड़े गोली मारकर कर दी गई हत्या

Edava Basheer Dies: मलयालम सिंगर का लाइव कॉन्सर्ट के बीच हुआ निधन, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget