एक्सप्लोरर

फिल्म देखने से पहले जानें कैसी है कंगना की 'सिमरन'...

कहानी इस फिल्म की विलेन है. निर्देशक हंसल मेहता के नाम से उम्मीद बढ़ जाती है मगर यहां निराशा हाथ लगी. निर्देशक के पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं था.

मुंबई : 'सिमरन' कहानी है एक लड़की की जो अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहती है...एक बड़े होटल में हाउसकीपिंग का काम करती है. पिता से उसकी नहीं बनती क्योंकि उनके विचार नहीं मिलते. प्रफुल्ल जो कंगना का किरदार है वो तलाकशुदा है, दोबारा शादी नहीं करना चाहती.

प्रफुल्ल पैसे जमा कर रही है ताकि अपना खुद का घर खरीद सके. वो अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती है. पिता से उसकी नाइत्तेफाकियों की वजह से अक्सर घर में क्लेश होता है. ऐसे में कंगना यानी प्रफुल्ल अपनी कजिन के साथ वेगास घुमने जाती है. वहां कसीनो में मौज मस्ती के चक्कर में अपने जोडे हुए पैसे भी गवां बैठती है. उसी पैसे को वापस जीतने के लिए प्रफुल्ल कसीनो के मालिक से काफी पैसे उधार लेती है मगर बदकिस्मती से वो इसे भी हार जाती है. अब शुरु होती है प्रफुल्ल की परेशानियां और वो बन जाती है सुपर हीरो. बड़ी ही आसानी के साथ प्रफुल्ल की अकेली फौज एक के बाद एक बैंक लूटती है और फिर काफी जद्दोजहद के बाद वो खुद को सरेंडर भी कर देती है. फिल्म की कमजोर कड़ियां...

1. कहानी इस फिल्म की विलेन है. निर्देशक हंसल मेहता के नाम से उम्मीद बढ़ जाती है मगर यहां निराशा हाथ लगी. निर्देशक के पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं था. शुरु के 30 मिनट के बाद ही फिल्म बोर करने लगती है. . 2. कंगना रनौत बेशक एक उम्दा अभिनेत्री हैं मगर फिल्म के हर एक फ्रेम में उनकी मौजूदगी जरूरत से ज्यादा लगती है.

3. कंगना को इस तरह के बिंदास किरदार में हम 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' में देख और पसंद कर चुके हैं.

4. फिल्म में कंगना के जीवन में आनेवाले हीरो भी यहां फिट नहीं बैठते. 5. 'सिमरन' में बहुत सारे संवाद अंग्रेजी में हैं जो शायद आम दर्शकों को पसंद ना आए. 6.  अमेरिका जैसे देश में बैंक लूटना इतना आसान होता है और यह बात कुछ हज़म नहीं होती.

Single-Rehne-De-Video-Song-From-Simran-Starring-Kangana-Ranaut

क्यों देख सकते हैं फिल्म... 1. कमजोर कहानी के बावजूद दर्शकों को बांधने की कला कंगना को बखूबी आता है. 2. जगह-जगह कंगना के वन लाइनर्स लोगों को हसाएंगे और गुदगुदाएंगे. वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और एकबार फिर उन्होंने यह साबित कर दिया है.

3. सिंगल रहने दे…गाना आपको अच्छा लगेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म
'रामायणम' ने तोड़ा 'आवारापन 2' का रिकॉर्ड, बनी प्री-सेल्स में 5वीं सबसे ज्यादा करने वाली फिल्म
BREAKING: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को तय समय पर होगा शो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget